फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Exam canceled due to the B.Ed question paper in English in Dr Bhimrao Ambedkar University Agra

B.Ed Exam: अंग्रेजी में आया प्रश्नपत्र, बीएड की परीक्षा निरस्त

Wed, 28 Sep 2022 12:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 Sep 2022 12:19 PM IST
सार

मंगलवार सुबह को पहली पाली में होने वाली बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा को निरस्त कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि जल्द ही अगली तिथि घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
Exam canceled due to the B.Ed question paper in English in Dr Bhimrao Ambedkar University Agra
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही से 48 हजार छात्रों के लिए परेशानी हो गई। बुधवार की पहली पाली की परीक्षा में प्रश्नपत्र अंग्रेजी में छपवाकर केंद्र भेज दिए। इसे देखकर छात्रों ने परीक्षा हल करने में असमर्थता जताते हुए हंगामा किया। इस पर बुधवार की पहली पाली की परीक्षा निरस्त कर दी है। 
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि 28 सितंबर की पहली पाली में बीएड द्वितीय विषय के नए पाठ्यक्रम के वैकल्पिक विषय में वैल्यू एजुकेशन, इनवायरमेंटल एजुकेशन, गाइडेंस एंड काउंसेलिंग, हेल्थ एंड फिजीकल एजुकेशन प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। 
विज्ञापन


प्रश्नपत्र अंग्रेजी में ही छप गया, जबकि अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में प्रश्नपत्र छपवाते हैं। केंद्रों पर नोडल प्रभारियों ने इसकी जानकारी दी कि परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी में छपे प्रश्नपत्र को देखकर परीक्षा करने में असमर्थता जताई है। विरोधस्वरूप कई केंद्रों पर हंगामा भी किया। इस पर आगरा और अलीगढ़ मंडल के केंद्रों की परीक्षा निरस्त कर दी है, जल्द नई तिथि जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

431 कॉलेजों के 48315 परीक्षार्थी हुए थे शामिल

बीएड की परीक्षा 23 सितंबर से शुरू हुई थी। इसमें 431 कॉलेजों के 48315 छात्र परीक्षा दे रहे हैं। सुबह की पाली में प्रश्नपत्र अंग्रेजी में देखकर छात्र चौंक गए। नोडल केंद्र प्रभारी से इसकी शिकायत की और कहा कि इसमें हिंदी में प्रश्न नहीं लिखे हैं। इस पर छात्रों ने पेपर हल करने से मना कर दिया। विरोध होते हुए देख परीक्षा संपन्न होने के बाद करीब 10 बजे पेपर निरस्त किया। 

30 सितंबर की परीक्षा तीन अक्तूबर को 

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मंगलवार को बीएड की परीक्षा के कार्यक्रम में संशोधन किया गया। 30 सितंबर को दूसरी पाली में प्रस्तावित परीक्षा टाल दी गई है। अब यह 3 अक्तूबर को दूसरी पाली में संबंधित परीक्षा केंद्रों पर ही कराई जाएगी। 

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि 30 सितंबर को आरसीए कॉलेज, मथुरा का दीक्षांत समारोह है। यह कॉलेज बीएड परीक्षा का नोडल केंद्र भी है। प्राचार्य के पत्र के आधार पर बीएड की परीक्षा के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। 

बीएड प्रथम वर्ष के परीक्षार्थियों की बीडी-107 (न्यू कोर्स)- (ईपीसी-फर्स्ट) आर्ट एंस्थेटिक्स इन एजूकेशन प्रश्नपत्र के परीक्षा के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट के साथ नोडल केंद्रों व संबंधित कॉलेजों की लॉगिन आईडी पर डाल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed