फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Exports will increase the influence of domestic industries in world trade.

Agra News: निर्यात से विश्व व्यापार में बढ़ेगी घरेलू उद्योगों की धमक

Fri, 26 Dec 2025 02:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Exports will increase the influence of domestic industries in world trade.
एक्सपोर्ट सिंपोजियम 2026 का पोस्टर विमोचन करते उद्यमी स्त्रोत अमर उजाला
आगरा। जूता और हस्तशिल्प के बाद अब विश्व व्यापार में आगरा से कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, गारमेंट, फाउंड्री, कारपेट, फिरोजाबाद से कांच, अलीगढ़ से ताले व हार्डवेयर उत्पाद भी धमक जमाएंगे। वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए घरेलू बाजार अपग्रेड होगा। युवा उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा जिसका रोडमैप 9 व 10 जनवरी को एक्सपोर्ट सिंपोजियम में तय होगा।
विज्ञापन

फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में होने वाले एक्सपोर्ट सिंपोजियम का यह दूसरा संस्करण होगा। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशंस और विदेश व्यापार महानिदेशालय की पहल पर आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद व अलीगढ़ से 20 से अधिक औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि संजय प्लेस स्थित होटल में जुटे जहां एक्सपोर्ट सिंपोजियम का पोस्टर लॉन्च किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष पूरन डाबर ने कहा आगरा से निर्यात सिर्फ जूता और हस्तशिल्प तक सीमित नहीं रहेगा। अन्य उत्पाद भी वैश्विक व्यापार में जगह बनाएंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि देश का सकल घरेलू उत्पाद 360 लाख करोड़ रुपये है जबकि निर्यात 37 लाख करोड़ है। इसमें उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी सिर्फ 1.86 लाख करोड़ रुपये है। देश का सबसे बड़ा राज्य होने के कारण निर्यात में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए असीम संभावनाएं हैं। आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चर्स एंड एक्सपोर्टस चैंबर के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि कहा हम इस सम्मेलन में नई पीढ़ी को निर्यात के गुर सिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्यातक किशोर खन्ना ने कहा कि यह सिंपोजियम मील का पत्थर साबित होगी। लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता एवं महासचिव राजीव बंसल ने बताया कि सिंपोजियम में भारत की निर्यात दृष्टि 2030 और वैश्विक व्यापार प्रवृत्तियों पर मंथन होगा। संरक्षक डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने कहा कि निर्यात के क्षेत्र में स्टार्टअप और नवाचार की जरूरत है।
संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार निर्यात प्रोत्साहन के लिए हर संभव मदद के लिए तत्पर है। नेशनल चैंबर के अध्यक्ष संजय गोयल, पूर्व उपाध्यक्ष अंबा प्रसाद गर्ग, कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल, फिरोजाबाद ग्लास उद्योग से राजेंद्र गुप्ता, सीए आरके जैन, नितेश गुप्ता, ब्रश एंड क्लीनिंग प्रोडक्शन एसोसिएशन के महासचिव नितिन अग्रवाल, चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग के महासचिव अनुज सिंघल, अपार्क शर्मा, आईआईए से शुभम सिंघल, हैंडीक्राफ्ट से विकास ने विचार व्यक्त किए।



ब्रज में विकसित होगा निर्यात क्लस्टर
कार्यक्रम संयोजक मनीष अग्रवाल रावी ने बताया कि आगरा, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद सहित समूचे बृज में निर्यात क्लस्टर विकसित होगा। सिंपोजियम में एमएसएमई निर्यात सशक्तीकरण, वैश्विक ब्रांडिंग, मुक्त व्यापार समझौते एवं कूटनीति से लेकर गुणवत्ता आश्वासन, डिजिटल व्यापार, निर्यात वित्त, बीमा, जोखिम प्रबंधन पर 14 सत्रों में विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। महिला उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन पर मंथन होगा। सीए अशोक अग्रवाल, दिलीप कुमार, अमित यादव, अनिल सविता समन्वयक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed