{"_id":"6379c604a3aeb006ef4a3f94","slug":"expenses-incurred-in-the-sanskriti-bhawan-of-the-agra-university-will-be-investigated","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार: संस्कृति भवन में हुए खर्चों की होगी जांच, कराया जाएगा ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार: संस्कृति भवन में हुए खर्चों की होगी जांच, कराया जाएगा ऑडिट
Sun, 20 Nov 2022 11:45 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:45 AM IST
सार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के संस्कृति भवन का निर्माण 2017-18 शुरू हुआ था। इसके निर्माण व अन्य खर्च में 47 करोड़ रुपये दर्शाए गए, जबकि बजट 40 करोड़ रुपये तय था।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के संस्कृति भवन में हुए खर्चों की जांच होगी। इस पर निर्माण व अन्य खर्च 47 करोड़ रुपये दर्शाया गया है। अब इसके ऑडिट की तैयारी है। कुलपति का कहना है कि इसके लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
ललित कला संस्थान की पुरानी इमारत को तोड़कर यहां संस्कृति भवन बनाने का प्रस्ताव तैयार हुआ। इसका निर्माण 2017-18 में शुरू हुआ। इसमें राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत भी धनराशि खर्च होनी दर्शाई गई है। कुर्सी-मेज, फर्नीचर में भी मनमाने बिल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति रहे प्रो. विनय पाठक ने अधूरे निर्माण में ही इसको इसी साल हैंडओवर भी करवा दिया था। इसके बजट में धांधली की जांच एसटीएफ भी कर रही है। भ्रष्टाचार के मामले में किरकिरी होने के बाद कुलपति ने इसकी ऑडिट कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए शासन को पत्र भेजकर ऑडिट की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos