फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   executive officer was made hostage case Identification of accused from CCTV footage

Agra News: सीसीटीवी फुटेज से की जा रही आरोपियों की पहचान, अधिशासी अधिकारी को बनाया गया था बंधक

Mon, 21 Nov 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Nov 2022 12:03 AM IST
सार

क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद सौरव सिंह ने बताया कि पुलिस और अधिशासी अधिकारी की तरफ से नगर पंचायत अध्यक्ष उनके पुत्र, भाई व अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे की जांच चल रही है।

विज्ञापन
executive officer was made hostage case Identification of accused from CCTV footage
सीसीटीवी कैमरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की नगर पंचायत फतेहाबाद की अध्यक्ष पर अधिशासी अधिकारी ने बंधक बनाने का आरोप लगाया। इस मामले में मुकदमों में नामजद अध्यक्ष के भाई और पुत्र को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान अब सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है। 

विज्ञापन

ये है मामला 

नगर पंचायत फतेहाबाद की अध्यक्ष आशा देवी चक एवं अधिशासी अधिकारी डॉ. कल्पना वाजपेई के बीच शुक्रवार को पुराने बिलों को भुगतान को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले में अधिशासी अधिकारी ने नगर पंचायत अध्यक्ष, उनके पुत्र, भाई और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने भी अपनी ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत अन्य लोगों पर पुलिस पर हमला करने, अभद्रता, सरकारी कार्यों में बाधा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mathura: दिल्ली की आयुषी यादव की थी ट्रॉली बैग में मिली लाश, मां और भाई ने की शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें भेजा गया है जेल 

 इस मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र तरुण असोलिया एवं भाई मनीष चक को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुकदमे में शामिल अज्ञात लोगों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। 

ये बोले क्षेत्राधिकारी 

क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद सौरव सिंह ने बताया कि पुलिस और अधिशासी अधिकारी की तरफ से नगर पंचायत अध्यक्ष उनके पुत्र, भाई व अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे की जांच चल रही है। अज्ञात आरोपियों की पहचान करने के लिए पंचायत कार्यालय एवं थाना परिसर में लगे सीसीटीवी के फुटेज जुटाए जा रहे हैं। इनसे आरोपियों की पहचान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed