फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Examination Center with the help of GPS: Deputy Chief Minister Dinesh Sharma

जीपीएस की मदद से निर्धारित होंगे परीक्षा केंद्र: उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा

Mon, 01 Oct 2018 12:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 01 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
Examination Center with the help of GPS: Deputy Chief Minister Dinesh Sharma
उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

आगरा में यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण के लिए इस बार जीपीएस (ग्लोबल पोजिशन सिस्टम) की मदद ली जाएगी। ताकि परीक्षा केंद्रों की आपसी दूरी मापी जा सके। बालिकाओं की परीक्षा स्वकेंद्र पर होंगी और 16 दिन में बोर्ड की परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी।

विज्ञापन


रविवार को सर्किट हाउस में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र बनाने से पहले जिला विद्यालय निरीक्षक विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का आकलन करा लें। उन्होंने उन विद्यालयों को नोटिस जारी करने के लिए कहा, जहां अध्यापन कार्य ठीक से नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश शर्मा ने कहा कि पहले जहां ढाई महीने में बोर्ड परीक्षाएं संपन्न होती थीं, इस बार 16 कार्य दिवसों में संपन्न होंगी। परीक्षा केंद्रों का चयन डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी करेगी। परीक्षा केंद्र के कक्षों में दोनों तरफ (आगे और पीछे की तरफ) से वायस रिकार्डिंग होंगी।

केंद्रों के बाहर सिविल ड्रेस में भी लोग तैनात किए जाएंगे। जो वीडियो रिकॉर्डिंग भी करेंगे। परीक्षा केंद्रों का आवेदन ऑनलाइन लिया जाएगा। 

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बालिकाओं के लिए स्वकेंद्र पर ही परीक्षा होगी। जहां सह शिक्षा है, वहां पर स्वकेंद्र नहीं रहेगा। इसके साथ ही एक ही प्रबंधक के कई विद्यालयों को केंद्र नहीं बनाया जाएगा। राजकीय इंटर कालेज पर उत्तर पुस्तिकाएं जमा होंगी। जोकि सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेंगी।

उत्तर पुस्तिकाओं को ले जाते समय और जमा करते समय संबंधित व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में आना अनिवार्य होगा। बैठक में सांसद चौधरी बाबूलाल, विधायक रामप्रताप सिंह चौहान, चौधरी उदयभान सिंह, डॉ. जीएस धर्मेश, मेयर नवीन जैन, डीएम एनजी रवि कुमार, एसएसपी अमित पाठक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed