फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ex Pradhan death in Mainpuri

मैनपुरी में बलपुरा के पूर्व प्रधान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Sat, 06 Feb 2021 07:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Ex Pradhan death in Mainpuri
अरविंद का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
दन्नाहार। मैनपुरी-आगरा मार्ग पर बलपुरा के पूर्व प्रधान शनिवार शाम बेहोशी की हालत में मिले। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना घिरोर क्षेत्र के गांव बलपुरा निवासी पूर्व प्रधान अरविंद सिंह जादौन शुक्रवार सुबह घर से निकले थे। शाम करीब साढ़े तीन बजे वह कस्बे में गए थे। शाम करीब पांच बजे किसी ने उनके बेटे करनवीर को फोन कर पिता की तबियत खराब होने की जानकारी दी। बताया कि वह थाना दन्नाहार क्षेत्र में आगरा मैनपुरी मार्ग पर गांव मरहैला के पास सड़क किनारे पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर करनवीर पिता को लेकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। करनवीर ने संदेह जताते हुए तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई ने बताया कि मीमो प्राप्त हुआ था। पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed