फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ex mp tejprptap yadav

किसान के साथ पराली जलाने पर अपराधी जैसा व्यवहार गलत: तेजप्रताप

Sun, 08 Nov 2020 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
ex mp tejprptap yadav
किशनी के चितायन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव - फोटो : MAINPURI
किशनी (मैनपुरी)। पराली जलाने पर किसानों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार गलत है। आने वाले चुनाव में किसान भाजपा से बदला लेंगे। यह बात सपा के पूर्व सांसद तेजप्रताप ने कहीं। वह शनिवार को एक निजी समारोह में शामिल होने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने पर एक घंटे में पुलिस पहुंचती है, जबकि किसी घटना के होने पर पुलिस घंटों तक नहीं पहुंच पाती। किसान के खेत में आग लगने पर मुआवजे के लिए चक्कर लगवाए जाते हैं। किशनी क्षेत्र में पराली जलाने पर एक किसान का कॉलर पकड़कर अपराधियों की तरह घसीटकर ले जाने की घटना शर्मनाक है।
विज्ञापन

किसानों के साथ भाजपा सरकार में अन्याय बढ़ता जा रहा है। गन्ना किसानों के हजारों करोड़ रुपये के बकाए का भुगतान सरकार नहीं कर रही है। इस दौरान विधायक ब्रजेश कठेरिया, जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह, जगराम सिंह, नरेंद्र सिंह, मातादीन यादव, ज्योति मैसी, विपिनराज यादव, आशुतोष यादव, डैनी यादव, उपदेश यादव, बबलू दिवाकर, रामबाबू सविता, मुकुल यादव, संजीव यादव, अनीता दिवाकर, सुमन यादव, कल्पना सविता, प्रमोद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायता राशि का चेक दिया
किशनी। पूर्व सांसद तेज प्रताप ने चितायन निवासी सपा महिला सभा की विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष मनोरमा कठेरिया की बेटी प्रतीक्षा को पार्टी फंड से एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया। विगत 21 सितंबर को सपा के धरना प्रदर्शन से लौटते समय हादसे में मनोरमा के पति की मौत हो गई थी। वर्तमान में मनोरमा सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।

सपा सोमवार को देगी ज्ञापन
किशनी। पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने बताया किसान को अपराधी की तरह पकड़कर ले जाने में एसडीएम और थानाध्यक्ष दोषी हैं। अभी तक उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। इसके विरोध में सपा सोमवार को डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग करेगी। कार्रवाई नहीं होने पर सपा बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed