फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ex MLAs protest with farmers demands electricity for 20 hours in rural area of agra

पूर्व विधायकों का एलान: 20 घंटे बिजली नहीं मिली तो 20 हजार किसान घेरेंगे मंडलायुक्त कार्यालय

Wed, 23 Sep 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
ex MLAs protest with farmers demands electricity for 20 hours in rural area of agra
पू्र्व विधायकों ने किसानों के साथ दिया धरना - फोटो : अमर उजाला

आगरा देहात में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ पांच पूर्व विधायकों ने समर्थकों के साथ मंगलवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। अफसरों से 14 घंटे बिजली आपूर्ति का लिखित आदेश मिलने पर धरना स्थगित करते हुए चेतावनी दी कि अगर 15 अक्तूबर तक 20 घंटे का आदेश नहीं हुआ तो 16 को 20 हजार किसानों के साथ मंडलायुक्त कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

विज्ञापन


एत्मादपुर से पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में फतेहपुर सीकरी से ठाकुर सूरज पाल, आगरा ग्रामीण से कालीचरन सुमन, खेरागढ़ से भगवान सिंह कुशवाह और एमएलसी स्वदेश कुमार सुमन किसानों के साथ मंगलवार दोपहर एक बजे डीवीवीएनएल प्रबंध निदेशक कार्यालय में बेमियादी धरना प्रदर्शन पर बैठ गए।
विज्ञापन



सूचना पर भारी पुलिस फोर्स और सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार पहुंचे। तीन घंटे बाद  प्रबंध निदेशक ने सौम्या अग्रवाल ने पांचों पूर्व विधायकों को वार्ता के लिए बुला लिया। धर्मपाल सिंह ने प्रबंध निदेशक से कहा बिजली संकट से गेहूं व धान किसानों में हाहाकार मचा है। बिजली देने की जगह विभाग किसानों पर एफआईआर करा उनका शोषण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 20 घंटे बिजली आपूर्ति और 15 दिनों के लिए किसानों से राजस्व वसूली रोकने की मांग की। प्रबंध निदेशक ने कहा जिला कृषि अधिकारी की संस्तुति पर 15 दिनों के लिए किसानों को 10 घंटे की जगह 14 घंटे बिजली मिलेगी। पूर्व विधायकों ने कहा ये फौरी राहत है।

सुबह 4 से शाम 6 बजे तक होगी आपूर्ति
प्रबंध निदेशक सौम्या अग्रवाल ने बताया कि पांच अक्टूबर तक 115 नलकूप फीडरों पर 14 घंटे बिजली मिलेगी। सुबह 4 बजे से शाम 6 बजे तक आपूर्ति होगी। किसानों पर एफआईआर नहीं कराई जाएगी। पहले उन्हें चेतावनी दी जाए, फिर उनके खिलाफ कार्रवाई हो।

सात घंटे भी नहीं मिल रही बिजली
पूर्व विधायक ठा. सूरज पाल और ग्रामीण क्षेत्र से कालीचरन सुमन ने कहा जनपद में किसानों को सात घंटे भी बिजली नहीं मिल रही।  जब फसल ही नहीं होगी, तो किसान बिजली बिल कैसे चुकाएगा।

तीन दिन में नहरों में होगा पानी
धरना स्थल पर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता भी पहुंच गए। उन्होंने तीन दिन में धगेंटा, बरहन, कुरसंडा, एत्मादपुर, आंवलखेड़ा, चावली, उस्मानपुर समेत एक दर्जन नहरों में पानी छोड़ने का आश्वासन दिया है।

बिजली का आदेश पहले ही आ चुका : विधायक रामप्रताप
एत्मादपुर के विधायक रामप्रताप सिंह चौहान ने कहा कि नलकूपों को 14 घंटे बिजली दिए जाने का आदेश पहले ही हो चुका है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नलकूपों को 14 घंटे विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा था। मुलाकात भी की थी। 

इसके बाद यह आदेश जारी हुआ था। बाह, शमशाबाद, एत्मादपुर, फतेहपुर सीकरी, बरहन, दयालबाग, पिनाहट, फतेहाबाद उपकेंद्र के ग्रामीण क्षेत्रों के कृषि फीडर को सुबह 4 बजे से शाम 6 बजे तक कटौती मुक्त आपूर्ति देने आदेश दिए गए हैं। इसके बाद भी कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed