फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Every day more than 50 mld of Ganga water is being released into Yamuna river at Kailash Ghat agra

आगरा: यमुनापार में पानी के लिए तरस रहे दो लाख लोग, कैलाश में बर्बाद हो रहा गंगाजल

Thu, 05 May 2022 01:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 May 2022 01:04 PM IST
सार

 कैलाश घाट पर यमुना नदी में हर दिन 50 एमएलडी से ज्यादा गंगाजल छोड़ा जा रहा है, जबिक यमुनापार में पानी के लिए करीब दो लाख लोग तरस रहे हैं।

विज्ञापन
Every day more than 50 mld of Ganga water is being released into Yamuna river at Kailash Ghat agra
यमुना में बहता हुआ गंगाजल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में यमुनापार के दो लाख लोग तीन दिन बिजली न होने से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए, पर उन्हीं दिनों में कैलाश घाट पर गंगाजल यमुना में बहाया जाता रहा। हर दिन 50 से 60 एमएलडी गंगाजल यमुना नदी में फेंका जा रहा है, जबकि यमुनापार के लोगों को गंगाजल छोड़िए, खारा भूगर्भ जल भी मयस्सर नहीं हो रहा। हैरतअंगेज पहलू ये है कि गंगाजल की बर्बादी हो रही है, जबकि यमुनापार नाई की सराय ट्यूबवेल योजना से केवल आठ एमएलडी भूगर्भ जल की निकासी हो पा रही है। क्षेत्रीय पार्षद और विधायक बर्बाद हो रहे गंगाजल को यमुनापार तक पहुंचाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


बुलंदशहर के पालड़ा फॉल से सिकंदरा में 144 एमएलडी और जीवनी मंडी में भी 144 एमएलडी गंगाजल पहुंच रहा है। पालड़ा से 350 एमएलडी गंगाजल उपलब्ध हो रहा है। इस तरह बाकी 60 एमएलडी गंगाजल का उपयोग न होने से इसे अतिरिक्त बताकर यमुना नदी में बहाया जा रहा है। एत्मादपुर के विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह इसी 60 एमएलडी पानी का एक हिस्सा यमुनापार पहुंचाने की मांग को लेकर जलनिगम के एमडी से बुधवार को मिलने भी पहुंचे। 

विज्ञापन

पंप की क्षमता बढ़ाने पर हुई बात 

एत्मादपुर के विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह  ने बताया कि यमुनापार नाई की सराय में पंप क्षमता बढ़ाने के साथ यहां गंगाजल की लाइन बिछवाने का प्रयास कर रहे हैं। इस बारे में जलनिगम के एमडी से वार्ता हुई है। कोरोना के कारण जीवनी मंडी पर मोटर पंप की क्षमता बढ़ाने का काम लेट हुआ है। कोशिश है कि यमुनापार के लिए भी गंगाजल उपलब्ध हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे से प्रयास से मिल सकेगा गंगाजल 

नाई की सराय पार्षद मिथिलेश ने बताया कि नाई की सराय में ट्यूबवेल की जगह गंगाजल भेजा जाए। फाउंड्री नगर तक जीवनी मंडी से पानी आता है। मेन राइजिंग लाइन बिछाकर नाई की सराय को जोड़ा जा सकता है। इससे बिजली न होने की समस्या दूर हो जाएगी, वहीं लोगों को खारे पानी की जगह गंगाजल मिल पाएगा।


ये बोले प्रोजेक्ट मैनेजर

जलनिगम, गंगाजल इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर महेश गौतम ने बताया कि गंगाजल की मात्रा ज्यादा है, जो शहर में पूरा नेटवर्क बनने पर उपयोग हो सकेगी, इसलिए अतिरिक्त पानी यमुना नदी में छोड़ा जा रहा है। यमुनापार तक गंगाजल ले जाने की योजना शासन को भेजी है, जिसमें नाई की सराय समेत पूरे यमुनापार में गंगाजल पहुंचाया जा सकेगा।


यमुनापार को 40 एमएलडी पानी की जरूरत

एत्मादपुर के विधायक डा. धर्मपाल सिंह ने अपने पिछले कार्यकाल में यमुनापार के पानी के संकट को देखते हुए नाई की सराय में 16 ट्यूबवेल लगवा कर सप्लाई शुरू कराई थी, पर छह साल में तीन ट्यूबवेल का पानी उतर गया। इनके रीबोर होने की जरूरत है। ऐसे में केवल 12 से 13 ट्यूबवेल ही रोजाना काम कर पा रहे हैं, जिनसे पांच से छह एमएलडी पानी ही जलाशयों और ओवरहेड टैंक तक पहुंचता है। यमुनापार की कालोनियों के लिए पानी की जरूरत 40 से 45 एमएलडी है, जो कैलाशघाट पर हर दिन यमुना में मिलकर बर्बाद हो रहा है। पाइप लाइन के जरिए यह जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से यमुनापार तक पहुंचाया जा सकता है।


आवास विकास में तीन दिन से बह रहा पानी

आवास विकास कॉलोनी में सेंट्रल पार्क के पास रोड पर लीकेज लाइन से गंगाजल बर्बाद होकर तीन दिन से बह रहा है। क्षेत्र में पानी के संकट से लोग बाल्टियां लेकर सबमर्सिबल पंप की तलाश में भटक रहे हैं, जबकि सड़क के 100 मीटर से ज्यादा हिस्से पर लीकेज के कारण जलभराव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed