फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Event in school

ग्रैंड पेरेंटस डे पर दादा-दादी का हुआ विद्यालय में सम्मान

Sun, 28 Jul 2019 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Event in school
सुदिती ग्लोबल एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नगर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में रविवार को ग्रैड पैरेंट्स डे का आयोजन हुआ है। इस दौरान बच्चों को संयुक्त परिवार के महत्व से अवगत कराया गया। विद्यालय में पहुंचे दादा-दादी ने भी अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रार्थना के साथ किया गया। इसके बाद बच्चों ने अपने दादा-दादी का स्वागत भारतीय परंपरानुसार तिलक लगाकर किया। छात्रों ने सभी बुजुर्गों का तिलक लगाकर व पैर छूकर आशीर्वाद लिया। विद्यालय के एकेडमिक प्रधानाचार्य राहुल धामा द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

परिसर समन्वयक अलका दुबे ने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों के दादा-दादियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि दादा-दादी का स्नेह एवं आशीर्वाद ही बच्चों की असल पूंजी है। नई पीढ़ियों को अपने दादा-दादी और बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने संयुक्त परिवारों के विघटन पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में विद्यालय के वरिष्ठ प्रधानाचार्य डा. राम मोहन ने छात्रों के दादा-दादी को सुपर ग्रैंड फादर अवार्ड, सुपर ग्रैंड मदर अवार्ड, बेस्ट आउटफिट ग्रैंड फादर अवार्ड, बेस्ट आउटफिट ग्रैंड मदर अवार्ड, स्पेशल अवार्ड, स्पेशल डांस अवार्ड, यंगेस्ट ग्रैंड फादर अवार्ड, यंगेस्ट बेस्ट आउटफिट ग्रैंड मदर अवार्ड, रविंद्र नाथ टैगोर अवार्ड, सुर कोकिला अवार्ड एवं सुर सम्राट अवार्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed