फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Even on the fifth day there was no clue of the accused of e-rickshaw robbery

Agra News: पांचवें दिन भी ई-रिक्शा लूटकांड के आरोपियों का नहीं लगा सुराग

Wed, 21 Jun 2023 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 21 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Even on the fifth day there was no clue of the accused of e-rickshaw robbery
कासगंज। कासगंज-एटा मार्ग पर पांच दिन पूर्व कार सवार बदमाशों ने चालक को घायल कर उसका ई-रिक्शा लूट ले गए। पुलिस अभी तक इस घटना में शामिल बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी। बदमाशों ने कार से आकर इस घटना को अंजाम दिए थे। शनिवार की रात एटा-कासगंज मार्ग पर कुरामई के पास से कार सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा लूटा था। इस दौरान चालक मुनेश कुमार को बदमाशों ने घायल किया था। बदमाश सवारी बनकर ई- रिक्शा में सवार हुए थे। जांच में पता चला कि बदमाश कार में सवार थे, कार एक खेत में फंस गई। इस पर वो कार को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार की जांच पड़ताल की तो मालूम हुआ कि 13 जून को यह कार फिरोजाबाद के जसराना से चुराई गई थी। जिसे ई-रिक्शा चालक को लूटने की घटना में बदमाशों ने प्रयोग किया। सदर कोतवाली पुलिस, सर्विलांस और एसओजी पुलिस इस मामले के खुलासे में जुटी है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है, लेकिन अभी कुछ सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

कासगंज। ई-रिक्शा लूट के बाद बदमाशों ने एक दिन बाद कार की लूट की वारदात को अंजाम दिया। दो वाहन लूट की घटनाएं होंने के बाद पुलिस के द्वारा एसपी के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभी बैरियर पर चेकिंग रात्रि के समय की जा रही है। पुलिस अधिकारियों को इस बात का अंदेशा है कि बदमाशों का कोई गैंग सक्रिय है।
विज्ञापन

ई-रिक्शा लूट की घटना पर पुलिस कार्य कर रही है। कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। बदमाशों ने जसराना से कार चुराई थी। हरिभान सिंह राठौर, इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed