{"_id":"5a635d5d4f1c1b83268b56eb","slug":"etah-resident-young-man-cheated-millions-of-rupees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर का सपना दिखाकर ले लिए 25 लाख, फिर किया ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर का सपना दिखाकर ले लिए 25 लाख, फिर किया ये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला जैथरा (एटा)
Updated Sat, 20 Jan 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
buy flat
यूपी के एटा जिला निवासी एक व्यक्ति को घर का सपना दिखकर 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने आगरा में फ्लैट दिलाने के नाम पर रुपये लिए थे।
जब फ्लैट नहीं मिला तो पीड़ित ने रुपये लौटने के लिए कहा। आरोपी रुपये देने से इनकार कर दिया। पीड़ित थाना मिरहची में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना मिरहची क्षेत्र के गांव धिरामई निवासी प्रदीप पुत्र वीरेंद्र को सिद्धार्थ पुत्र वेदनाथ निवासी लोहामंडी आगरा ने फ्लैट दिलाने की बात कही थी।

फ्लैट के नाम पर सिद्धार्थ ने उससे पांच लाख रुपये नकद और बीस लाख रुपये खाते में डलवा लिए। अगस्त माह में रुपये पहुंचने के बाद भी फ्लैट नहीं दिलाया गया।
इस पर प्रदीप ने सिद्धार्थ से शिकायत कर रुपये लौटाने को कहा। पहले तो सिद्धार्थ टालमटोल करने लगा। सख्ती से पैसे लौटाने की बात कहने पर आरोपी ने रुपये लौटाने से मना कर दिया। इससे आहत पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट थाना मिरहची में दर्ज कराई है।