फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etah Police station without staff for 18 days case two ASP guilty in CBCID investigation

एटा: 18 दिन बिना स्टाफ चला थाना, सीबीसीआईडी की जांच में तत्कालीन दो एएसपी दोषी

Wed, 15 Sep 2021 01:52 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Sep 2021 01:52 AM IST
सार

2017 के एक मामले में सीबीसीआईडी जांच में एटा के तत्कालीन दो एएसपी को दोषी ठहराया गया है। उनमें से तत्कालीन एएसपी विसर्जन सिंह यादव 2018 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सेवानिवृत्त होने के चलते उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति नहीं की गई है। 

विज्ञापन
Etah Police station without staff for 18 days case two ASP guilty in CBCID investigation
जैथरा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जिले में 2017 के एक मामले में सीबीसीआईडी जांच में एटा के तत्कालीन दो एएसपी को दोषी ठहराया गया है। उस समय 18 दिन तक जैथरा थाना बिना स्टाफ के चलने की रिपोर्ट बनाई गई थी। शासन के आदेश पर सीबीसीआईडी ने चार साल जांच कर अपनी रिपोर्ट गृह एवं गोपन विभाग को भेज दी है।

विज्ञापन


कस्बा जैथरा निवासी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके यहां डकैती की घटना में मानवाधिकार आयोग ने कार्रवाई के आदेश दिए थे। तत्कालीन सीओ अलीगंज धर्म सिंह मार्च्छल ने 18 अगस्त 2016 को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज के निर्देश जारी किए, लेकिन तत्कालीन एसओ कैलाश चंद्र दुबे ने 18 दिन बाद 3 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज की। 
विज्ञापन


इसे लेकर बिजेंद्र सिंह ने आईजीआरएस पर शासन में शिकायत की। जिस पर तत्कालीन एएसपी विसर्जन सिंह यादव और एएसपी अपराध अनूप कुमार ने जांच की। एसएसपी को भेजी रिपोर्ट में बताया कि 18 दिन तक थाने का पूरा स्टाफ डेंगू, चिकनगुनिया और बुखार से बीमार था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके चलते रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। इसे लेकर बिजेंद्र सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट के निर्देश पर प्रमुख सचिव ने 15 नवंबर 2017 को सीबीसीआईडी जांच के आदेश जारी कर दिए। करीब चार साल बाद अब जाकर यह जांच पूरी हुई है।

सेवानिवृत्त हो चुके हैं एक एएसपी
2017 के एक मामले में सीबीसीआईडी जांच में एटा के तत्कालीन दो एएसपी को दोषी ठहराया गया है। उनमें से तत्कालीन एएसपी विसर्जन सिंह यादव 2018 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सेवानिवृत्त होने के चलते सीबीसीआईडी ने उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति नहीं की है। 

जबकि दूसरे एएसपी अनूप कुमार के विरुद्ध सरकारी सेवक नियमावली के तहत विभागीय कार्रवाई करने की संस्तुति की गई है। वहीं शिकायकर्ता बिजेंद्र सिंह ने बताया कि दोषी ठहराए जाने के बावजूद विसर्जन सिंह यादव के विरुद्ध कार्रवाई न करने की संस्तुति असंतोषजनक है। इस पर शासन को शिकायत भेजकर कार्रवाई किए जाने की मांग करेंगे। संवाद

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि सीबीसीआईडी ने अपनी रिपोर्ट शासन में दी है। अभी इसे लेकर जिला स्तर पर कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed