फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   etah news wife murdered

Agra News: महिला की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया

Sat, 01 Apr 2023 01:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
etah news wife murdered
एटा। शहर के मोहल्ला वर्मा नगर में एक महिला की हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाने का आरोप है। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होना इसकी वजह बताई गई है। दो साल पहले ही महिला की शादी हुई थी और छह महीने पहले उसने पुत्र को जन्म दिया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। कोतवाली नगर के मोहल्ला वर्मा नगर गली नंबर छह निवासी अरुण कुमार उर्फ सोनू की पत्नी अंजली की मौत हुई है। मां विमला देवी ने बताया कि 2 मई 2021 को शादी की थी। आरोप है कि अंजली का पति, सास निर्मला देवी, देवर अनुभव उर्फ मोनू, ननद डोली, ननदोई कैलाश निवासी गांव बिचपुरी थाना निधौली कलां और जयवीर सिंह निवासी नगला मानसिंह थाना भोगांव जिला मैनपुरी अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते आ रहे थे। इसको लेकर बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। बेटी मायके आने पर यह बताती थी।
विज्ञापन

आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 7.30 बजे सभी ने मिलकर गला दबाकर अंजली की हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। इसके बाद घर में ही शव को छोड़कर सभी लोग भाग गए। पड़ोसियों से घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि महिला का शव फंदे पर लटका मिला। मृतका की मां ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed