{"_id":"60953938efd4e739f4131954","slug":"etah-corona-virus-update-two-covid-patients-died-and-150-found-positive-at-7-may","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा कोरोना वायरस: दो संक्रमितों की मौत के साथ 150 नए मरीज मिले, 7872 हुआ कुल आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा कोरोना वायरस: दो संक्रमितों की मौत के साथ 150 नए मरीज मिले, 7872 हुआ कुल आंकड़ा
Sat, 08 May 2021 12:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 08 May 2021 12:16 AM IST
सार
शहर के मोहल्ला पीपल अड़्डा निवासी एक बुजुर्ग महिला चार दिन पहले कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। उन्हें बागवाला स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान गुरुवार रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
एटा में कोरोना वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में कई दिनों से चल रहे कोरोना के भयंकर संक्रमण के बीच शुक्रवार को मरीजों की संख्या में हल्की गिरावट दर्ज की गई। 150 नए मामले सामने आए। हालांकि वायरस से मौत का सिलसिला नहीं थम रहा। बागवाला कोविड अस्पताल में दो संक्रमित लोगों की और जान गई है। अब जिले में कुल केस का आंकड़ा बढ़कर 7872 हो गया है।
शहर के मोहल्ला पीपल अड़्डा निवासी एक बुजुर्ग महिला चार दिन पहले कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। उन्हें बागवाला स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान गुरुवार रात उसकी मौत हो गई। इनके अलावा कासगंज की स्टैट बैंक कॉलोनी निवासी एक युवक तीन दिन पूर्व पॉजिटिव आया था। उसे भी बागवाला कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।
बागवाला कोविड अस्पताल में दो संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं जिले में 150 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। गंभीर बीमार लोगों को अस्पताल और सामान्य रोगियों को होम आइसोलेट कराने के लिए मेडिकल टीमें लगाई गई हैं। -डॉ. सीएल यादव, नोडल अधिकारी कोविड अस्पताल।
विज्ञापन
ये है कोरोना का आंकड़ा
जनपद में कुल पॉजिटिव केस- 7872 हैं, स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 4530 है, वहीं जिले में 97 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब सक्रिय केस 3245 हो गए हैं।
फिरोजाबाद: बहन के घर आई महिला से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म, छह के खिलाफ मुकदमा