फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Assault With Woman In Shikohabad Crime News

फिरोजाबाद: बहन के घर आई महिला से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म, छह के खिलाफ मुकदमा

Sat, 08 May 2021 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 08 May 2021 12:17 AM IST
सार

आरोप है कि तभी संजय निवासी सिरसागंज अपने एक अन्य व्यक्ति के साथ आया और उसने तमंचा के बल पर उससे दुष्कर्म किया। उसके अन्य साथी हथियार लेकर वहां खड़े रहे। 

विज्ञापन
Sexual Assault With Woman In Shikohabad Crime News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद कस्बा में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बहन के घर आई एक महिला के साथ गुरुवार रात कुछ लोगों ने असलहा के बल पर कमरे में बंद कर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। जानकारी होने पर पीड़िता की बहन ने मामला दर्ज करवाया है। 
विज्ञापन


शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के हाईवे के पास स्थित एक मोहल्ला निवासी महिला अपनी बहन के साथ घर में थी। गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी बहन दूध लेने चली गई। आरोप है कि तभी संजय निवासी सिरसागंज अपने एक अन्य व्यक्ति के साथ आया और उसने तमंचा के बल पर उससे दुष्कर्म किया। उसके अन्य साथी हथियार लेकर वहां खड़े रहे। विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में जो सही होगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मलिक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर संजय, रामफेरी, रवी, दीपक, नितिन व एक अन्य निवासी नगला बाग सिरसागंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मनाक: कक्षा दस की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, घर से बुलाकर ले गया था आरोपी युवक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed