{"_id":"61eabe5b177ee10ce06ef695","slug":"etah-corona-virus-today-update-news-143-covid-positive-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में कोरोना पड़ रहा भारी: चार न्यायिक कर्मी और 13 बैंक कर्मियों सहित 143 संक्रमित, टीकाकरण में लोगों की लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में कोरोना पड़ रहा भारी: चार न्यायिक कर्मी और 13 बैंक कर्मियों सहित 143 संक्रमित, टीकाकरण में लोगों की लापरवाही
Sat, 22 Jan 2022 12:20 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:20 AM IST
सार
अब तक कुल 1017 मामले कोरोना के सामने आए हैं। इनमें सक्रिय मरीजों की संख्या 511 है।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
एटा में कोरोना भारी पड़ रहा है। इसके बावजूद लोग टीकाकरण में लापरवाही बरत रहे हैं। अभी तक करीब 4.62 लाख लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगना रह गई है। उधर, शुक्रवार को चार न्यायिक कर्मी व 12 बैंक कर्मियों सहित 143 और लोग संक्रमित हुए हैं। चार न्यायिक कर्मियों के साथ ही सबसे ज्यादा मामले एचडीएफसी बैंक के हैं। इस बार के सबसे अधिक संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बिना वजह घरों से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी है। भीड़भाड़ से बचने पर जोर दिया जा रहा है। ताकि संक्रमण को कम किया जा सके।
विज्ञापन
शुक्रवार को आई रिपोर्ट में शहर स्थित एचडीएफसी बैंक के आठ कर्मचारी, बैंक ऑफ बड़ौदा का एक कर्मी, जलेसर स्थित केनरा बैंक के तीन और एसबीआई का एक कर्मचारी सहित 13 बैंक कर्मी संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा चुरथरा स्वास्थ्य केंद्र के छह, पीएचसी सकीट पर तीन, पीएचसी मिरहची के दो और जैथरा का एक स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित निकला है। जवाहर तापीय विद्युत परियोजना में भी लगातार संक्रमितों की संख्या मिल रही है। यहां छह और लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि गांव ककरावली में तीन और रोडवेज बस स्टैंड से लिए गए सैंपल के सात लोग संक्रमित आए हैं। शुक्रवार को कुल केस की संख्या बढ़कर 1017 पर पहुंच गई है। जब कि सक्रिय संक्रमितों की संख्या 511 हो गई है।
विज्ञापन
आंकड़ों की नजर से
अब तक कुल 1017 मामले कोरोना के सामने आए हैं। इनमें सक्रिय मरीजों की संख्या 511 है। जनपद में 62372 किशोरों का टीकाकरण हुआ है। वहीं 18 वर्ष से अधिक को पहली डोज लगने की संख्या 11.77 लाख है। 7.88 लाख को दूसरी डोज लग चुकी है। जबकि लक्ष्य 12.50 लाख का है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग कर रहा प्रेरित
लोगों की लापरवाही की वजह से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट चौंकाने वाली है। स्वास्थ्य टीमों को अलर्ट किया गया है और सैंपल व टीकाकरण के दौरान जागरूक रहने के निर्देश भी दिए गए हैं। सभी लोगों को कोविड टीकाकरण की दोनों डोज लेने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। - डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी