{"_id":"61954626fc26db418a0e8d98","slug":"eo-ghiror-accused-the-husbands-of-two-members-mainpuri-news-agr5150121145","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिशासी अधिकारी ने सभासद पतियों पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिशासी अधिकारी ने सभासद पतियों पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर। अधिशासी अधिकारी (ईओ) ने दो सभासदों के पतियों पर जबरन बोर्ड की बैठक में घुसने और प्रस्ताव पास कराने का आरोप लगाया है। बुधवार को ईओ ने आयुक्त (आगरा मंडल) आगरा को पत्र भेजकर 11 नवंबर को हुई बोर्ड की बैठक का प्रस्ताव निरस्त कराने की सिफारिश की है।
अधिशासी अधिकारी घिरोर नीलाव शाल्या ने पत्र में शिकायत की है कि 11 नवंबर को चेयरमैन रेखा देवी की अध्यक्षता में नगर पालिका कार्यालय में बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। इसमें रोकने के बाद भी सभासद संगीता जैन के पति मनोज कुमार जैन और सभासद ज्योति शर्मा के पति काकुल शर्मा आकर बैठ गए। दोनों सभासदों के पतियों ने जबरन बोर्ड की बैठक में गलत तरीके से प्रस्ताव पास करा लिए। ईओ ने मंडलायुक्त से 11 नवंबर कोई हुई बैठक की कार्रवाई को निरस्त कराए जाने की मांग की है। कहा कि इन प्रस्तावों से राजस्व की हानि होगी।
----
16 अक्तूबर को डाल दिया था कार्यालय पर ताला
ईओ ने पत्र में कहा है कि सभासदों के पति पूर्व में भी नगर पालिका के कार्य को बाधित कर चुके है। 18 अक्तूबर को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जब वे तहसील दिवस में थे तब इन्होंने पालिका कर्मियों को बंदी बनाकर उनके कार्यालय में ताला डाल दिया था। इस मामले में भी ईओ ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
----
मैं बोर्ड मीटिंग में नहीं था, ईओ की ओर से लगाए गए आरोप गलत हैं। ईओ को विकास कार्यों पर ध्यान देना चाहिए।
-काकुल शर्मा
-बोर्ड बैठक में सभासद जाती हैं। कोई भी प्रस्ताव सभासदों की सहमति से होता है। आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।
-मनोज जैन