फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Engineer from Agra died due to drowning in sea in Puducherry

समुद्र की लहरों में खो गया आगरा का इंजीनियर: दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने गया था, दो दिन बाद घर आना था

Sun, 01 Jan 2023 04:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Jan 2023 04:45 PM IST
सार

आगरा के इंजीनियर की पुडुचेरी में समुद्र में डूबने से मौत हो गई। वह नए साल का जश्न मनाने के लिए दोस्तों के साथ पुडुचेरी गया था। वह अचानक समुद्र की लहरों में फंस गया। दोंस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे।  

विज्ञापन
Engineer from Agra died due to drowning in sea in Puducherry
बिलखते परिजन, दीपक मखीजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी दीपक मखीजा इंजीनियर के पद पर काम करते थे। वह एक साल से बंगलौर में रहकर नौकरी कर रहे थे। नए साल का जश्न मनाने के लिए छुट्टी लेकर बाइक से पुदुचेरी थे। उनके साथ उनके पांच और दोस्त भी थे।

विज्ञापन


शनिवार की शाम दीपक और उनके दोस्त समुद्र के तट पर थे। समुद्र में नहाते समय अचानक वह लहरों के बीच फंस गए। इससे वह डूबने लगे। इस समय उनके साथ गए अन्य दोस्त उनका वीडियो बना रहे थे। दोस्तों ने दीपक को डूबता देखा तो तुरंत बचाने के लिए पानी में गए, लेकिन उन्हें बचा नहीं सके। कुछ ही देर में दीपक आंखों से ओझल हो गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। मौजूद लोग परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। परिजनों ने बताया कि नए साल पर दो दिन बाद दीपक को घर आना था। परिवार के लोग पुडुचेरी के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed