{"_id":"6148733b8ebc3ece353cffde","slug":"energy-minister-shrikant-sharma-says-development-works-being-done-in-mathura-like-ayodhya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: ऊर्जा मंत्री ने गिनाए विकाय कार्य, कहा- अयोध्या की तर्ज पर सज-संवर रही कान्हा की नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: ऊर्जा मंत्री ने गिनाए विकाय कार्य, कहा- अयोध्या की तर्ज पर सज-संवर रही कान्हा की नगरी
Mon, 20 Sep 2021 05:10 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 20 Sep 2021 05:10 PM IST
सार
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं मथुरा के विधायक श्रीकांत शर्मा ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में साढ़े चार साल में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में मथुरा-वृंदावन का चहुंमुखी विकास हो रहा है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने मथुरा-वृंदावन के पुराने गौरव को लौटाने के लिए सभी प्रमुख योजनाओं में ब्रज क्षेत्र को रखा है। कृष्ण जन्मोत्सव शुरू कर इसकी वैश्विक पहचान को बढ़ाने के साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र के 10 किमी की परिधि के दायरे को तीर्थस्थल घोषित कर अपने संकल्प को पूरा करने का काम किया है। अयोध्या की ही तर्ज पर आज कान्हा की नगरी भी सज और संवर रही है।
विज्ञापन
श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कुंभ क्षेत्र के 190 एकड़ स्थान को अतिक्रमण मुक्त कर भविष्य के लिए संरक्षित किया जा रहा है। पिछले चार वर्षों से लगातार मथुरा में दिव्य और भव्य कृष्ण जन्मोत्सव और होली के भव्य आयोजन से वैश्विक और धार्मिक पहचान और मजबूत हुई है। 84 कोस परिक्रमा मार्ग के बीच पड़ने वाली सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व की धरोहरों का सौदर्यीकरण किया गया।
विज्ञापन
'कुंज गलियों का हुआ विकास'
उन्होंने कहा कि बांकेबिहारी मंदिर की 22 कुंज गलियों व श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मार्गों का विकास हुआ है। अब 23 कुंज गलियां भी शामिल की गई हैं। खारे पानी से निजात दिलाने के लिए पहली बार शहरवासियों को पीने के लिए गंगाजल उपलब्ध कराया गया है। मथुरा-वृंदावन निगम क्षेत्र में लगभग 1.25 लाख परिवार हैं। करीब 70 हजार परिवारों को गंगाजल मिल रहा है। शेष को ट्यूबवेल व हैंडपंप के जरिए जलापूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
गाजीपुर में सीएम योगी: प्रदेश में माफियाओं और गुंडाराज का हुआ खात्मा, साढ़े चार साल में तकदीर और तस्वीर बदलने का किया काम
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सभी घरों को नल से जोड़ने के लिए वर्ष 2021 के अंत तक 176 किलोमीटर की पाइप लाइन पहले चरण में डाली जा रही है। 85 किमीका काम पूरा हो गया है। साथ ही यमुना शुद्धिकरण के लिए नदी में गिरने वाले 26 गंदे नालों की टैपिंग की जा रही है। एसटीपी क्षमता वृद्धि का काम 31 अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा।
'बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार'
उन्होंने कहा कि बिजली की आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए कई काम जनपद में किए गए हैं। जवाहरबाग का 16 करोड़ की लागत से सौदर्यीकरण कराया। शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल पर उनकी विधायक निधि से काम हुए। ऊर्जा मंत्री की प्रेसवार्ता में महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
'बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार'
उन्होंने कहा कि बिजली की आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए कई काम जनपद में किए गए हैं। जवाहरबाग का 16 करोड़ की लागत से सौदर्यीकरण कराया। शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल पर उनकी विधायक निधि से काम हुए। ऊर्जा मंत्री की प्रेसवार्ता में महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।