फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   encrochement campaign blow

अतिक्रमण विरोधी अभियान को लगा झटका

Wed, 12 Aug 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 12 Aug 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
encrochement campaign blow
शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए जोर शोर से चल रहे अभियान को जोर का झटका लगा है। इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी को मंगलवार सुबह कार्यमुक्त कर दिया गया। हालांकि उनका इलाहबाद के लिए तबादला मार्च में ही हो गया था, लेकिन तब से अब तक रिलीव नहीं किया गया था। निगम के सूत्रों का कहना है कि अभियान से परेशान चल रहे लोग उन्हें रिलीव कराने में लगे थे। उनकी कोशिशों के चलते ही लखनऊ से उन्हें रिलीव कर दिए जाने का आदेश आया। नगर आयुक्त ने इसका तुरंत पालन किया।   
विज्ञापन

लंबे अरसे बाद शहर में ऐसा अभियान चला है जिसमें करोड़ों कीमत की नजूल की भूमि की मुक्त कराई गई है। इसके चलते अवैध कब्जे करने वालों की नींद हराम हो गई थी। इससे पहले भी अभियान रुकवाने के लिए हथकंडे अपनाए गए। एक बार तो खुफिया पुलिस ने रिपोर्ट दे दी कि अभियान से माहौल बिगड़ सकता है। जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट रेखा चौहान और नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी की समझदारी भरी प्लानिंग के चलते कहीं विरोध नहीं हुआ। सख्ती इतनी रही कि लोग खुद अपनी दुकान से अतिक्रमण हटाने लगे। कई जगह तो दुकानदारों ने अवैध कब्जे खुद ही मजदूर लगाकर तुड़वाए। प्रशासन के सूत्रों का कहना है कि नजूल की भूमि अवैध कब्जों से खाली होने से नाराज कुछ लोग रेखा चौहान और राठी के तबादले की कोशिश में लगे थे। इसमें राठी की विदाई आसान थी, क्योंकि उनका स्थनान्तरण आदेश मार्च का आया हुआ था।  अब नजरें इस पर लगी हैं कि रेखा चौहान कितने दिन अभियान चलाती हैं? कहीं उनका भी तबादला न करा दिया जाए।  उनका कहना है कि  अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी चलता रहेगा, लेकिन राजीव कुमार राठी के तबादले से कुछ मुश्किलें जरूर आएंगी। अब यह नगर निगम को तय करना है कि वे किसे अभियान का प्रभारी बनाते हैं। आवास विकास कालोनी में बुधवार को कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


  सपा के कद्दावर नेता उठ रही उंगलियां
 सोमवार रात नगर विकास मंत्रालय से आदेश आए और मंगलवार सुबह राठी को रिलीव कर दिया गया। चर्चा तो यह भी है कि अभी सिटी मजिस्ट्रेट के तबादले की कोशिशें जारी हैं। सूत्रों का कहना है कि सिंधी मार्केट और राजा मंडी के कुछ लोगों ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि राजीव राठी और सिटी मजिस्ट्रेट का तबादला जल्द करा दिया जाएगा। इसके पीछे सपा के एक कद्दावर नेता का हाथ माना जा रहा है।
 
--। राजीव कुमार राठी का तबादला इलाहाबाद हो गया था। यहां की व्यवस्थाएं पटरी से उतरी हुई थीं। इसके चलते उन्हें रिलीव नहीं किया गया था। अब उन्हें कार्य मुक्त किया गया है। यह सामान्य प्रक्रिया है। इससे अतिक्रमण अभियान का कोई लेना देना नहीं है। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ जारी रहेगा।

- इंद्र विक्रम सिंह, नगर आयुक्त
 --। मुझे कार्य मुक्ति का आदेश सुनाया गया है, मैंने चार्ज छोड़ दिया है। आगरा में करीब पांच वर्ष कार्य करने का मौका मिला। नगर निगम में रहते हुए हमेशा जनता के हित में काम किया।
- राजीव कुमार राठी, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed