फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Encroachment removed from railway land

Agra News: रेलवे भूमि से हटवाया गया अतिक्रमण

Tue, 18 Nov 2025 01:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 18 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from railway land
फोटो05कासगंज में चांड़ी चौराहा से अतिक्रमण हटवाते रेलवे कर्मी ।स्रोत:विभाग
कासगंज। रेलवे सुरक्षा बल व सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य की संयुक्त टीम ने सोमवार को रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान चांड़ी चौराहा,जीआरपी बैरक सहित अन्य स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही लोगों को दोबारा अतिक्रमण करने पर रेलवे एक्ट में कार्रवाई करने की चेतवानी दी गई।
विज्ञापन

चांड़ी चौराहा के पास रेलवे की भूमि पर कुछ लोगों ने खोखा रखकर दुकानें खोल ली थीं। वहीं कुछ जीआरपी बैरक के पास मवेशी बांध रहे थे। अन्य स्थानों पर बिटौरों को रेलवे की भूमि में रख लिया गया था। रेलवे ने एक सप्ताह पूर्व सभी अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी कर स्थान खाली करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके जमीन खाली नहीं की गई। इस पर सोमवार को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 5 के सामने जीआरपी बैरक के पास उपले, बिटोरे एवं गोबर के ढेर जेसीबी मशीन से हटाए गए। अभियान के दौरान करीब 55 अस्थाई निर्माण को रेलवे भूमि से हटाया गया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य राकेश कुमार गौतम ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को दोबारा से अतिक्रमण करने पर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस दौरान सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ नरेश कुमार मीणा ,आरपीएफ उप निरीक्षक भारती तोमरस, मुख्य कार्यालय अधीक्षक सतीश चंद्र पाल, राजकरण मिश्रा, प्रवीण कुमार, विश्राम सिंह, नितिन कुमार प्रेमी सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed