फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Encroachment on the pond land at Anguthi to be removed on the 17th.

Agra News: अंगूठी में तालाब की भूमि से 17 को हटेगा अतिक्रमण

Sun, 14 Jun 2026 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on the pond land at Anguthi to be removed on the 17th.
बिचपुरी(आगरा)। गांव अंगूठी स्थित तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उप जिलाधिकारी सदर के अनुसार राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के आदेश के अनुपालन में 17 जून को तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। तहसील प्रशासन की ओर से तालाब की भूमि पर बने धार्मिक स्थलों पर बुधवार को नोटिस चस्पा कर सात दिन के भीतर स्वयं कब्जा हटाने का अवसर दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर सचिन राजपूत ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम ने तैयारियां पूरी कर रही है। निर्धारित तिथि पर राजस्व विभाग और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई कर तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। कार्रवाई के दौरान एनजीटी के आदेशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। तालाब की भूमि पर अतिक्रमण के मामले में सदर तहसीलदार न्यायालय ने मंगलवार को बेदखली का आदेश पारित किया था। इसके बाद बुधवार को संबंधित स्थलों पर नोटिस चस्पा किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed