{"_id":"6245e8bc50fc981e120432b2","slug":"employees-found-absent-in-cmo-s-inspection-salary-stopped-mainpuri-news-agr5288183107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कर्मचारी, वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कर्मचारी, वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीपी सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान दो आयुष चिकित्सकों समेत कुल 12 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने सभी का वेतन रोकने के साथ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने के आदेश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी वर्मा उपस्थित मिले। सीएमओ ने उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया तो पता चला कि पूरा स्टाफ गायब है। इसमें आयुष चिकित्सक डॉ. मनोज पाठक और डॉ. रूबी सागर के अलावा दस अन्य कर्मचारी भी अनुपस्थित हैं। इसमें सुरेंद्र सिंह, नारायन सिंह, शैलेंद्र सिंह चौहान, उपेंद्र कुमार, सुदीप कुमार, अनुपम, नीलम वर्मा, सुरेंद्र कुमार, मोनू कुमार 22 मार्च से लगातार 26 मार्च तक और स्वीपर लक्ष्मीप्रसाद 29 मार्च से 31 मार्च तक अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने सभी का वेतन रोकने के साथ ही नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण प्राप्त करने के आदेश प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिए। साथ ही चिकित्सालय की दीवारों पर लगे पुराने पोस्टर हटवाकर नए पोस्टर लगाने डिलीवरी के लिए आने वाले महिलाओं के साथ संतोषजनक व्यवहार करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट एन पी सिंह, स्टाफ नर्स मेल संदीप सिंह चौहान, प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर भी मौजूद रहे।