फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Emphasis should be given on qualitative improvement of education: BSA

शिक्षा के गुणात्मक सुधार पर दिया जाए जोर- बीएसए

Wed, 24 Nov 2021 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Emphasis should be given on qualitative improvement of education: BSA
मैनपुरी। विकासखंड करहल पर हो रहे शारदा प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर पहुंचे बीएसए कमल सिंह ने शिक्षक- शिक्षिकाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए। उन्होंने जिले में शिक्षा के गुणात्मक सुधार पर जोर दिया।
विज्ञापन

बीएसए कमल सिंह ने शिक्षक- शिक्षिकाओं को प्रामणपत्र देते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जाए जिससे कि परिषदीय स्कूलों के बच्चे अन्य स्कूलों के बच्चों के साथ मुकाबला कर सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षक- शिक्षिकाएं अपनी जिम्मेदारी को समझें। उन्होंने कहा कि परिषदीय स्कूलों में वेल क्वालीफाइड शिक्षक-शिक्षिकाएं हैं आखिर कहां कमी है जो प्राइवेट स्कूलों से परिषदीय स्कूलों के बच्चे टक्टर नहीं ले पा रहे हैं। शिक्षा के गुणात्मक सुधार कर परिषदीय स्कूलों के बच्चों को आगे पहुंचाने का कार्य करें। बीएसए ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले न्याय पंचायत करहल, अहलादपुर, चंद्रपुरा, कमलपुर, किरथुआ, मोहब्बतपुर के प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक- शिक्षिकाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर जुगल किशोर, रमाकांत दुबे, अंजू दुबे, श्रीचंद यादव, रेखा यादव, अवधेश कुमार, सुरेश सिंह, मुकेश कुमार, सुनीता यादव, नीलम जैन, नाजिमा परवीन, अमरीश दुबे, विजय पाल सिंह, अवधेश कुमार, श्रीकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed