फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Emergency Landing Of Chartered Plane At Yamuna Expressway Both Pilots Safe

मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर विमान की आपातकालीन लैंडिंग, दोनों पायलट सुरक्षित

Thu, 27 May 2021 02:39 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 27 May 2021 02:39 PM IST
सार

दो सीट वाले विमान में कोई तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर यह लैंडिंग कराई गई। विमान के दोनों पायलट सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Emergency Landing Of Chartered Plane At Yamuna Expressway Both Pilots Safe
यमुना एक्सप्रेसवे पर लैंडिंग के दौरान विमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में यमुना एक्सप्रेस पर एक दो सीट वाले विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। इसके लिए दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन कुछ देर के लिए रोक दिया गया। हालांकि लैंडिंग के बाद आवागमन शुरू कर दिया गया। विमान के पायलट और को-पायटल सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेस पर थाना नौहझील के निकट उस समय कौतूहल पैदा हो गया, जब एक निजी विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। दो सीट वाले विमान में कोई तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर यह लैंडिंग कराई गई। 
विज्ञापन


इससे पहले एक्सप्रेसवे पर दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन पुलिस ने रोक दिया। सकुशल लैंडिंग होने से पायलट और को-पायलट सुरक्षित हैं। बताया जाता है कि इस विमान ने अलीगढ़ से उड़ान भरी थी और यह नारनौल जा रहा था। विमान की लैंडिंग की सूचना के बाद आसपास के गांवों के लोग यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए। एक्सप्रेसवे कर्मचारियों ने लोगों को विमान के पास जाने से रोका।

विज्ञापन
विज्ञापन

खास है यमुना एक्सप्रेसवे

यमुना एक्सप्रेसवे पर इससे पहले लड़ाकू विमान उतारे जा चुके हैं। दरअसल, यह पूरा एक्सप्रेसवे सीमेंट और कंकरीट से बना है। इसका आधार भी इतना मजबूत है कि यह एक ही स्थान पर 20 टन से ज्यादा का दबाव सह सकता है, जबकि लड़ाकू विमान का वजन इसके आधे से भी कम होता है। यह एक के बाद एक कई विमानों का दबाव सहने की स्थिति में है। इसके अलावा यह एक्सप्रेसवे दोनों तरफ से कटीले तार से घिरा हुआ है। इससे किसी जानवर या अन्य के अचानक सड़क पर आने की संभावना भी नहीं है। विमानों की लैंडिंग के लिए जो सबसे अहम होता है, वह रनवे का समतल और अवरोधविहीन होना। यमुना एक्सप्रेसवे इस मायने में भी खरा है। टोल प्लाजा वाले स्थानों को छोड़कर लंबी दूरी तक यह समतल है। इससे जमीन पर उतरने के बाद विमान असंतुलित नहीं हो सकता।


खेरिया और हिंडन के लिए बेहतर विकल्प
रोड रनवे का प्रयोग इमरजेंसी लैंडिंग के लिए ही होता है। इस सफल परीक्षण के बाद खेरिया और हिंडन स्थित एयरपोर्ट के प्रबंधन को भविष्य में काफी सहूलियत मिल सकती है। यह दोनों एयरपोर्ट एयरफोर्स के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। यहां विमानों का ट्रैफिक ज्यादा रहता है। ऐसे में इमरजेंसी के वक्त रनवे के रूप में विमानों की लैंडिंग के लिए इन दोनों एयरपोर्ट के प्रबंधन के पास यह बेहतर विकल्प होगा।

ये भी पढ़ें: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: एमबीबीएस की परीक्षा स्थगित, कोरोना संक्रमण के चलते लिया निर्णय

लापरवाही: ब्लैक फंगस का शिकार महिला को कई दिन बाद लेने पहुंची एंबुलेंस, परिजनों ने किया इनकार



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed