फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Embezzlement of Rs 3.61 lakh in Gram Panchayat Deori, notice to head and secretary

Agra News: ग्राम पंचायत देवरी में 3.61 लाख का गबन, प्रधान व सचिव को नोटिस

Sun, 28 Jul 2024 01:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Jul 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Embezzlement of Rs 3.61 lakh in Gram Panchayat Deori, notice to head and secretary
कासगंज। अमांपुर की ग्राम पंचायत देवरी में जांच में ग्राम प्रधान व सचिव 3.61 लाख के दोषी पाए गए हैं। प्रधान व सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में चार हैंडपंपों की रिबोर होनी थी, लेकिन बिना रिबोर के ही 77344 रुपये की निकासी कर ली गई। इसके अलावा प्रधान 284570 रुपये धन अपने खाते में हस्तांतरित कर लिया। जब इसकी शिकायत की गई तो जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र को मामले की जांच सौंपी गई। जांच में प्रधान श्याम सिंह व सचिव धनंजय सिंह प्रथम दृष्टया गबन के दोषी पाए गए।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट पंचायतीराज विभाग को सौंप दी। जिला पंचायतराज अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी करके अधिकार सीज करके मामले की पूरी जांच कराने की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही सचिव को भी नोटिस जारी किया गया है। यदि नोटिस का जवाब नहीं दिया तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed