{"_id":"69bc6c6e8982b5ce3f037106","slug":"elite-eagle-xi-won-by-162-runs-agra-news-c-365-1-sagr1044-107039-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एलाइट ईगल इलेवन की 162 रन से शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एलाइट ईगल इलेवन की 162 रन से शानदार जीत
Fri, 20 Mar 2026 03:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 20 Mar 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच नीतीश
आगरा। दयालबाग के कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे पंचम सरफराज खान मेमोरियल ऑल इंडिया वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को एलाइट ईगल इलेवन ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने 162 रन से जीत हासिल की।
टॉस जीतकर एलाइट ईगल इलेवन ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 403 रन बनाए। नीतीश छपराना ने 131 गेंद पर 156 रन की शानदार पारी खेली, जबकि ज्योतिरादित्य ने 87 रन बनाए। गौरव सिंह ने 4 और कृष्णा सिकरवार ने 3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी उड़ान क्रिकेट अकादमी की टीम 34.5 ओवर में 241 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अभि सूर्यवंशी ने 92 रन और विशाल शर्मा ने 36 रन बनाए। युवराज भदौरिया ने 5 विकेट और द्राक्ष मान ने 3 विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नीतीश छपराना को फिरोज खान ने प्रदान किया। अंपायर की भूमिका द्रवित शर्मा एवं असीम पाल ने निभाई। इस दौरान पुष्पेंद्र बघेल, किताब सिंह, पवन बघेल, मुन्ना सिकरवार, बबलू खन्ना आदि मौजूद रहे।