Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eleven year old innocent complains to police about his father In agra up news

'पुलिस अंकल, मम्मी को बचा लो': नंगे पांव दौड़ते हुए थाने पहुंचा मासूम, पूरी बात सुन इंस्पेक्टर भी चौंके

Wed, 28 Jun 2023 03:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 28 Jun 2023 03:22 PM IST
सार

 मां को पिटता देख 11 साल का मासूम नंगे पांव तीन किमी दौड़ कर पुलिस थाने पहुंचा और शिकायत की। मासूम की शिकायत सुनकर थाना प्रभारी तुरंत टीम के साथ बालक के घर पहुंचे और उसके पिता को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
eleven year old innocent complains to police about his father In agra up news
, Agra News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में 11 साल के मासूम बालक अपने पिता की शिकायत लेकर थाने पहुंचा। गांव से थाना करीब तीन किलोमीटर दूर है। जब वो थाने पहुंचा तो बुरी तरफ हांफ रहा था और पांव में चप्पल भी नहीं थी। उसने थाने में मौजूद इंस्पेक्टर से कहा अंकल मम्मी को बचा लो, पापा उन्हें पीट रहे हैं। बालक की बात सुन थानाध्यक्ष ने तुरंत ही उसके साथ पुलिस भेजी।

विज्ञापन
Trending Videos

यहां का है मामला 

मामला बाह के जेबरा गांव का है। सोमवार की शाम नशे में घर पहुंचे हरिओम ने खाने की थाली फेंक दी। थाली फेंके जाने के विरोध पर उसने चूल्हे के पास रखी फुंकनी उठाई और अपनी पत्नी सीमा की पिटाई शुरू कर दी। मां को पिटता देख 11 साल का बेटा किशन रोने लगा। उसे कुछ भी समझ नहीं आया तो उसने नंगे पांव ही पुलिस थाने के लिए दौड़ लगा दी।

ये भी पढ़ें - दीवार से निकली मौत: खेलते हुए गई डेढ़ साल के मासूम की जान, डॉक्टर ने बताई मरने की ये वजह; पछता रहे घरवाले 

विज्ञापन
विज्ञापन

नंगे पांव पहुंचा थाने 

तीन किमी मीटर दौड़कर थाने पहुंचा किशन बुरी तरह हांफ रहा था। बालक उसी हालत में वहां मौजूद थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार से मिला और बोला कि अंकल पापा फुंकनी से मां को पीट रहे हैं, बचा लीजिए। बालक की हालत देख थानाध्यक्ष ने तत्काल ही उसके संग घर पर पुलिस भेज दी। पुलिस सीमा और हरिओम को पुलिस थाने ले आई।

ये भी पढ़ें - ससुर बना जल्लाद: रात में बहू की इस हरकत के बाद सोया नहीं, कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन; नहीं कांपे हाथ

विज्ञापन

पति आए दिन करता है पिटाई 

सीमा ने बताया कि शराब के नशे में पति आए दिन मारपीट करते हैं। कई बार घरवालों ने समझाने का प्रयाक किया, लेकिन किसी की बात का पति पर कोई असर नहीं पड़ता है। पीड़िता की बात सुनने के बाद पुलिस ने पति को चेतावनी देकर घर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed