फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity theft was happening by controlling the meter remotely

Agra News: रिमोट से मीटर कंट्रोल कर हो रही थी बिजली चोरी

Sat, 07 Oct 2023 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 07 Oct 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Electricity theft was happening by controlling the meter remotely
रिमोट से मीटर कंट्रोल कर हो रही थी बिजली चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। स्टेशन रोड क्षेत्र में टीपी गार्डन वाली गली में शनिवार को डोर टू डोर चेकिंग की गई। एसडीओ मुन्नीलाल गुप्ता को अक्षय शुक्ला के परिसर पर लोड के अनुसार मीटर धीमा चलता हुआ मिला। उन्होंने मीटर को मौके पर सील कर दिया।

मीटर सील करने केे बाद एसडीओ मीटर को प्रयोगशाला ले गए। टेक्नीशियन नंदकिशोर द्वारा मीटर की जांच की गई। जांच में मीटर में सर्किट संट रिमोट से मीटर कंट्रोल कर विद्युत चोरी पाई गई। उपभोक्ता के विरुद्ध कार्रवाई करके राजस्व निर्धारण जारी किया गया। एसडीओ ने बताया कि शहर में मीटर की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। एसडीओ और अधिशासी अभियंता द्वारा चेकिंग की जा रही है। टेक्नीशियन ने बताया है कि मीटर को छेड़छाड़ कर रिमोट से कंट्रोल कर लोड पर मीटर को बंद करके सीधी आपूर्ति कर ली जाती है। लोड पर मीटर बंद होने के कारण मीटर कम खपत दर्शाता है।
विज्ञापन




फोटो नंबर-१9

जेई ने 40 लोगों को कनेक्शन दिलाए

किशनी। उपकेंद्र शमशेरगंज के जेई विवेक कुशवाह ने ग्राम परतापुर में 40 लोगों को प्रेरित करके बिजली कनेक्शन दिलाया है। इस गांव में अधिकतर लोग बिना कनेक्शन के विद्युत उपभोग कर रहे थे। जेई विवेक कुशवाह ने विद्युत चोरी रोकने का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने का निर्णय लिया। गांव में शनिवार को लगाए गए शिविर में 40 लोगों ने मौके पर ही कनेक्शन लेकर विद्युत उपभोग करना शुरू कर दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed