फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity system affected in 200 villages of four feeders due to strike of electrical workers

Agra News: विद्युतकर्मियों की हड़ताल से चार फीडरों के 200 गांवों में प्रभावित हुई विद्युत व्यवस्था

Fri, 17 Mar 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 Mar 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Electricity system affected in 200 villages of four feeders due to strike of electrical workers
सोरोंजी/ कासंगज। विद्युतकर्मी बृहस्पतिवार की रात 10 बजे से हड़ताल पर चले गए। विद्युतकर्मियों की हड़ताल से जिले की 4 फीडरों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। जिसमें एक शहरी फीडर था और तीन ग्रामीण फीडर। फीडरों पर हुए फॉल्ट सही कराने में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता सहित अन्य अधिकारी और राजस्व अधिकारी कार्यदायी संस्था के कर्मियों से फॉल्ट सही कराने में जुटे रहे। देर शाम तक दो फीडर पर आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। 200 गांव में फीडरों की गड़बड़ी से आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन

शहर के प्रभु पार्क फीडर पर सुबह करीब 6 बजे मिशन चौराहे पर लाइन में फॉल्ट हो गया। जिससे आपूर्ति ठप हो गई। शहरी इलाके में सुबह के समय आपूर्ति ठप होने से लोगों के सामने पानी का संकट पैदा हो गया। विद्युत अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों को शहर के लोगों ने शिकायत की। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने तत्काल अधीक्षण अभियंता को फीडर सही कराने के निर्देश दिए। तहसीलदार अजय यादव प्रभु पार्क फीडर पर पहुंच गए। सुबह करीब 11 बजे के आस पास आपूर्ति सुचारू हो सकी। वहीं नगरिया फीडर की खराबी के कारण तीर्थनगरी में दस घंटे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। सायं 5 बजे तक फीडर से जुड़े इलाकों में आपूर्ति बहाल हो पाई। विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान हुए। सुबह 7 बजे नगरिया फीडर में फॉल्ट हुआ। क्षेत्र में लोगों को पेयजल की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नायब तहसीलदार गरिमा सिंह भी फॉल्ट सही कराने में विद्युत अधिकारियों के साथ जुटी नजर आईं। नगरिया और प्रभुपार्क फीडर तो सायं तक सही हो गए, लेकिन नदरई और दरियावगंज फीडर की कमी दूर नहीं हो सकी। जिससे पटियाली के ग्रामीण इलाके और भरगैन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भरगैन में एक दिन पहले से ही ठप रही आपूर्ति
विज्ञापन


पटियाली। भरगैन फीडर में एक दिन पहले से ही कमी थी। शुक्रवार को भी फीडर की खराबी दूर नहीं हो सकी। जिससे भरगैन सहित ग्रामीण इलाकों में दिक्कतें होती रहीं। बृहस्पतिवार सुबह 6 बजे से भरगैन आपूर्ति ठप हुई। 36 घंटो से बिजली का संकट लगातार बना हुआ था। लोगों के घरों और दुकानों पर लगे इन्वर्टर भी फेल हो गए। पानी का संकट गहरा गया। लोग नलों से पानी भरते नजर आए। लोग मोबाइल चार्ज करने के लिए भी परेशान हुए। कस्बे के समाजसेवी अहमद हुसैन ने बताया कि बिजली का काफी संकट है। संकट का जनजीवन पर असर है। विद्युत निगम के अधिकारियों के फोन भी नहीं उठ रहे। 33 हजार केवीए की लाइन में फॉल्ट होने के कारण पटियाली इलाके में समस्या बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed