फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity supply to more than 30 villages disrupted due to fault

Agra News: फॉल्ट से 30 से अधिक गांवों की बिजली हुई ठप

Mon, 30 Dec 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 30 Dec 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply to more than 30 villages disrupted due to fault
कुसमरा। कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र में एक फाल्ट के बाद 30 से अधिक गांव की बिजली बंद हो गई। गांव के लोग दो दिन तक अंधेरे के बीच परेशानी उठाते रहे। करीब 46 घंटे बाद फॉल्ट को सही किया जा सका। इसके बाद आपूर्ति सुचारू हुई।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गांव कूड़ी सहित हिरौली फीडर के गांवों में बिजली आपूर्ति करता है। शनिवार की रात को हुई बारिश के चलते उपकेंद्र में लगे पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर में तकनीकी फाल्ट आ गया था। फाल्ट के बाद फीडर से जुड़े 30 से अधिक गांव अंधेरे में डूब गए। रविवार को पहुंची टीम ने कुसमरा टाउन की आपूर्ति तो शुरू करा दी। लेकिन कूड़ी व हिरौली फीडर के 30 से अधिक गांव की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। रविवार की रात भी ग्रामीणों ने अंधेरे में काटी। सोमवार की देर शाम भूमिगत फाल्ट को सही किए जान के दाद दोनों फीडरों की सप्लाई सुचारू हो सकी। 46 घंटे से गुल बिजली आने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जेई ज्ञानेंद्र पुष्कर ने बताया कि भूमिगत केबिल में फाल्ट हो जाने से समय लगा था। अब फॉल्ट सही करा दिया गया और आपूर्ति सुचारू की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed