फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity remained shut for eight hours in extreme heat

Agra News: भीषण गर्मी में आठ घंटे बंद रही बिजली

Thu, 30 May 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 30 May 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Electricity remained shut for eight hours in extreme heat
मैनपुरी।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच बदली जा रहीं केबलें परेशानी का कारण बनती जा रही हैं। केबलें बदलने से संबंधित इलाके में सात से आठ घंटे बिजली बंद की जा रही है। केबलें बदलने के बाद लाइन में होने वाले फाल्ट मुसीबत बन जाते हैं।

विद्युत उप केंद्र सिविल लाइन क्षेत्र में सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक बिजली बंद की गई। आश्रम रोड और कचेहरी रोड पर केबलें बदली गईं। गोपाल नगर में ट्रांसफार्मर को केबलों से जोड़ा गया। गर्मी में आठ घंटे लगातार बंद रही बिजली से लोग परेशान हुए। शाम तीन बजे सिविल लाइन क्षेत्र में बंद की गई बिजली चालू कराई गई।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे आगरा रोड पर महमूद नगर क्षेत्र में केबलें बदली गईं। केबलें बदलने के कारण दो घंटे तक बिजली बंद रही। शाम तीन बजे के बाद बिजली चालू की गई। मोहल्ला वंशीगोहरा में दोपहर एक बजे लाइन में हुए फाल्ट के कारण एक घंटे तक बिजली बंद रही। बुधवार की रात मोहल्ला मिश्राना में लाइन में हुए फाल्ट के चलते रात नौ बजे से 12 बजे तक बिजली बंद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




केबलों को छतों से नीचे कराया
करहल। बिजली चोरी रोकने के लिए बृहस्पतिवार को अवर अभियंता अहमद हुसैन के नेतृत्व में अभियान चलाकर मीटर तक जाने वाली केबलों को छतों से नीचे करवाया गया। सुनील कुमार, विमल कुमार भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed