फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity Department employees protest against the murder of junior engineer in mathura

ऊर्जा मंत्री के गृह जनपद में जेई की हत्या से उबाल, विद्युत कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Sat, 18 Jan 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Jan 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Electricity Department employees protest against the murder of junior engineer in mathura
विरोध प्रदर्शन करते विद्युत विभाग के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के गृह जनपद मथुरा में बिजली विभाग के अवर अभियंता की गोली मारकर हत्या के बाद विभाग में उबाल है। घटना के विरोध में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। उन्होंने जल्द हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात हुई अवर अभियंता प्रदीप कुमार की हत्या के बाद शुक्रवार सुबह ही बिजली विभाग की एमडी सौम्या अग्रवाल आईजी ए गणेश मंडलायुक्त अनिल कुमार मथुरा पहुंचे। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने एमडी, आईजी, कमिश्नर का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग की। कर्मचारियों ने कहा की रात में बिना पुलिस प्रोटेक्शन के बिजली विभाग के कर्मचारी कार्रवाई नहीं करेंगे। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या में किसी परिचित का हाथ

एसएसपी शलभ माथुर ने कहा कि पूछताछ के लिए कुछ लोगों को उठाया गया है। अवर अभियंता प्रदीप कुमार के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई जा रही है किस व्यक्ति से विवाद हुआ या किसी भी प्रकार की पुरानी घटना की जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा करने का दावा किया गया है। 

बिजली विभाग के जेई प्रदीप कुमार की हत्या के पीछे किसी परिचित का हाथ होने का आशंका जताई जा रही है। उनसे कुछ लूटा नहीं। लैपटॉप, पर्स और बाइक घटनास्थल पर ही पड़ी मिली। अगर लूट नहीं हुई तो मकसद सिर्फ हत्या करना ही था। जेई की बाइक स्टैंड पर खड़ा होना पुलिस बता रही है। इससे साफ हो रहा है कि हत्या करने वाला कोई करीबी ही है। 

पुलिस के अनुसार जेई हत्यारों को बखूबी जानते होंगे। जेई ने हेलमेट भी लगा रखा था। गोली पास से ही मारी गई है। गोली मारने वाला एक है या फिर उससे अधिक यह तो हत्या का खुलासा होने पर पता चलेगा। प्रभारी निरीक्षक राजित वर्मा ने बताया कि जेई का लैपटॉप, पर्स और बाइक मौके से मिली हैं। आशंका जताई कि हत्या रंजिश में की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed