{"_id":"5e216ef58ebc3e4b44504231","slug":"electricity-department-employees-protest-against-the-murder-of-junior-engineer-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा मंत्री के गृह जनपद में जेई की हत्या से उबाल, विद्युत कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा मंत्री के गृह जनपद में जेई की हत्या से उबाल, विद्युत कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
Sat, 18 Jan 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते विद्युत विभाग के कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के गृह जनपद मथुरा में बिजली विभाग के अवर अभियंता की गोली मारकर हत्या के बाद विभाग में उबाल है। घटना के विरोध में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। उन्होंने जल्द हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की है।
बृहस्पतिवार की रात हुई अवर अभियंता प्रदीप कुमार की हत्या के बाद शुक्रवार सुबह ही बिजली विभाग की एमडी सौम्या अग्रवाल आईजी ए गणेश मंडलायुक्त अनिल कुमार मथुरा पहुंचे। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने एमडी, आईजी, कमिश्नर का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।
कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग की। कर्मचारियों ने कहा की रात में बिना पुलिस प्रोटेक्शन के बिजली विभाग के कर्मचारी कार्रवाई नहीं करेंगे। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाई जाएगी।

हत्या में किसी परिचित का हाथ
एसएसपी शलभ माथुर ने कहा कि पूछताछ के लिए कुछ लोगों को उठाया गया है। अवर अभियंता प्रदीप कुमार के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई जा रही है किस व्यक्ति से विवाद हुआ या किसी भी प्रकार की पुरानी घटना की जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा करने का दावा किया गया है।
बिजली विभाग के जेई प्रदीप कुमार की हत्या के पीछे किसी परिचित का हाथ होने का आशंका जताई जा रही है। उनसे कुछ लूटा नहीं। लैपटॉप, पर्स और बाइक घटनास्थल पर ही पड़ी मिली। अगर लूट नहीं हुई तो मकसद सिर्फ हत्या करना ही था। जेई की बाइक स्टैंड पर खड़ा होना पुलिस बता रही है। इससे साफ हो रहा है कि हत्या करने वाला कोई करीबी ही है।
पुलिस के अनुसार जेई हत्यारों को बखूबी जानते होंगे। जेई ने हेलमेट भी लगा रखा था। गोली पास से ही मारी गई है। गोली मारने वाला एक है या फिर उससे अधिक यह तो हत्या का खुलासा होने पर पता चलेगा। प्रभारी निरीक्षक राजित वर्मा ने बताया कि जेई का लैपटॉप, पर्स और बाइक मौके से मिली हैं। आशंका जताई कि हत्या रंजिश में की गई है।