फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity Department Cut BSNL Connection in Kasganj

बिजली विभाग ने काट दिया बीएसएनएल का कनेक्शन, अफसरों का जनता से संपर्क टूटा

Sat, 09 Nov 2019 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 09 Nov 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Electricity Department Cut BSNL Connection in Kasganj
बीएसएनएल
बिजली विभाग के लाखों रुपये का भुगतान न कर बीएसएनएल ने जनता की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। बीएसएनएल पर लगभग 17 लाख रुपये का विद्युत बिल बकाया है। जिससे कई बीएसएनएल केंद्रों की आपूर्ति रोक दी गई है। नतीजा है कि जिलेभर में बीएसएनएल मोबाइल सेवा ठप हो गई है। सभी सीयूजी नंबरों पर अफसरों और जनता के बीच संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन


जिले में लगभग सभी अधिकारियों और कर्मचारियों पर भारत संचार निगम लिमिटेड नेटवर्क के सीयूजी नंबर हैं। यह सीयूजी नंबर जनता के लिए हर समय ऑन रखने के निर्देश शासन की ओर से दिए गए हैं, लेकिन पिछले तीन दिनों से बीएसएनएल सेवा ठप हो गई है।
विज्ञापन


दो दिन तक तो उपभोक्ता यह सोचते रहे कि सेटेलाइट से कोई नेटवर्क दिक्कत है, लेकिन शुक्रवार को एक बड़ा खुलासा हुआ। पता चला कि मोहनपुर, सहावर और सोरों के बीएसएनएल केंद्रों पर बिजली विभाग का 17 लाख रुपये का भुगतान बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इसके अलावा कासगंज मुख्यालय पर भी पांच लाख रुपये का भुगतान बकाया था। हालांकि कासगंज मुख्यालय ने बिजली बिल जमा कर दिया, लेकिन नेटवर्क बहाल नहीं हो सका है। पूरे ही जिले में बीएसएनएल सेवा पूरी तरह ठप हो चुकी है।

जिससे जनता त्राहि त्राहि कर उठी है। बिजली विभाग, पुलिस प्रशासन, के अलावा अन्य सभी विभागों में सीयूजी नंबर बीएसएनएल नेटवर्क के हैं। व्यवस्था फेल होने से अफसर और कर्मचारी भी परेशान हैं।

कनेक्शन जुड़ा, लेकिन कट गई केबल
मुख्यालय के बीएसएनएल केंद्र ने बिजली विभाग के पांच लाख रुपये का भुगतान कर दिया। उसके बाद विभाग ने आपूर्ति सुचारू कर दी, लेकिन दुर्भाग्य यह रहा कि बिजली विभाग द्वारा आपूर्ति देने के बाद जब तक बीएसएनएल अपना नेटवर्क बहाल करता तब तक फोरलेन के लिए कराए जा रहे काम से बीएसएनएल की केबल कट गईं। जिससे नेटवर्क पूरी तरह फेल ही रहा।
 

संवेदनशीलता के चलते बेहतर नेटवर्क की जरूरत
अयोध्या मामले को लेकर इन दिनों जिले में काफी संवेदनशीलता है। पुलिस सतर्कता बरत रही है। जनता और अधिकारियों के बीच सामंजस्य के लिए बात करना जरूरी है, लेकिन सीयूजी नंबर बीएसएनएल के होने के कारण संपर्क पूरी तरह टूटा हुआ है।

आंकड़े की नजर से-
- 1 साल से बीएसएनएल ने जमा नहीं किया बिजली बिल।
- 17 लाख रुपये सभी केंद्रों पर विद्युत बिल बकाया।
- 3 बीएसएनएल केंद्र अभी भी मनमानी के चलते जमा नहीं कर रहे बिल।

सुरेश कुमार अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग का कहना है कि बीएसएनएल कासगंज पर विद्युत आपूर्ति सुचारू है। उन्होंने अपना बिल जमा कर दिया है। मोहनपुरा, सोरों, सहावर पर बिजली बिल बकाया है। यह बीएसएनएल केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में हैं। जब बिल जमा हो जाएगा तो इनकी आपूर्ति भी सुचारू हो जाएगी।

बीएसएनएल के अधिकारी कैलाश चंद्र का कहना है कि बिजली बिल बकाया होने के कारण बिजली विभाग ने बीएसएनएल केंद्रों के कनेक्शन काट दिए। जिससे नेटवर्क फेल हो गया और कासगंज में नेटवर्क सेवा फेल होने के कारण कासगंज डार्क जोन में आया। हमने बिजली विभाग के बकाए भुगतान के लिए चेक जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed