फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   electrician turned out to be a thief together with his partner had stolen 51 lakhs from the house of a tobacco

Etah: बिजली मिस्त्री निकला चोर, साथी संग मिलकर की थी तंबाकू कारोबारी के घर से 51 लाख की चोरी

Mon, 28 Nov 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Nov 2022 12:02 AM IST
सार

तंबाकू कारोबारी के घर से 51 लाख की चोरी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुआ बिजली मिस्त्री और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
electrician turned out to be a thief together with his partner had stolen 51 lakhs from the house of a tobacco
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के कस्बा राजा का रामपुर के तंबाकू कारोबारी के घर से 20 नवंबर की रात 51 लाख रुपये की चोरी हुई थी, चोरी के माल सहित बिजली मिस्त्री सहित दो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पांच लाख रुपये से अधिक नकदी के अलावा जेवरात  बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

 
एसएसपी उदय शंकर सिंह ने पुलिस लाइन में बताया कि 20 नवंबर को तंबाकू कारोबारी गजेंद्र सिंह राठौर के बंद मकान से पांच लाख की नकदी और करीब 46 लाख के जेवरात चोरी किए गए थे। वारदात को अंजाम देने वाले कस्बे के ही मुनेंद्र सक्सैना और गौरव भरद्वाज को सीसीटीवी, सर्विलांस और स्वॉट टीम की पड़ताल के बाद शनिवार की शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके कब्जे से पांच लाख 53 हजार नगदी और 28 तरह के सोने चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। इनकी कीमत करीब 46 लाख रुपये है।
विज्ञापन

 
मुनेन्द्र बिजली मिस्त्री है और वह अभिषेक सिंह के घर बिजली देखरेख का काम किया करता था। जिसकी वह से घर रोजाना का आना जाना था और परिवार का विश्वासपात्र बन गया। कारोबारी के परिजन अक्सर उसके सामने ही रुपए-पैसे का लेनदेन कर लिया करते थे। मुनेन्द्र को यह जानकारी हो गई थी कि आभूषण एवं नगदी कहां रखी हैं। इसी के चलते उसे जानकारी हुई कि परिजन ग्वालियर जाने वाले वाले हैं, जिसके बाद मुनेन्द्र ने अपने मित्र गौरव के साथ मिलकर चोरी करने की योजना बनाई। मुनेंद्र के पास एक पहले से लोहे के मोटे तार काटने वाला कटर था। इसी से घर के ताले काटकर घटना को अंजाम दिया था। बताया गया है कि चोरी के खुलासा में लगाई गई टीमों का नेतृत्व एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा, सीओ विक्रांत द्विवेदी और प्रशिक्षु उपाधीक्षक शुधांशु शेखर ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - kasganj: सात साल के मासूम की मौत से मचा कोहराम,  घरवालों ने लगाया पड़ोसियों पर जहर देने का आरोप

बना रहा सवाल

तंबाकू कारोबारी के पुत्र अभिषेक ने एक तहरीर देकर मुकदमा वारदात की अगली सुबह ही दर्ज करा दिया था, लेकिन चोरी कितने की हुई जिक्र नहीं किया गया। कारोबारी और पुलिस ने आज तक नहीं बताया कि चोरी कितने की हुई है, लेकिन खुलासा होने पर ही पता चला है कि 51 लाख की चोरी हुई है। यह एक सवाल ही बना रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed