फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   death of a seven-year-old created furore family accused the neighbors of poisoning

kasganj: सात साल के मासूम की मौत से मचा कोहराम,  घरवालों ने लगाया पड़ोसियों पर जहर देने का आरोप

Sun, 27 Nov 2022 04:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 27 Nov 2022 04:58 PM IST
सार

घरवालों का कहना है कि पड़ोसी रंजिश मानते हैं, जिसके चलते बालक को उस समय जहरीला पदार्थ खिला दिया, जब वह अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। हालत बिगड़ने पर परिजन बालक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
death of a seven-year-old created furore family accused the neighbors of poisoning
child death, - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव किसरौली में दलित समाज के एक बालक को रंजिश के चलते जहरीला पदार्थ का सेवन करा दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही के कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बालक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

किसरौली के रहने वाले विजेन्द्र सिंह का सात वर्षीय पुत्र यश प्रताप बीते दिन करीब साढ़े पांच बजे बच्चों के साथ खेल रहा था। आरोप है कि तभी गांव के ही रहने वाले धर्मपाल एवं उसके पुत्र सुमित निवासी किसरौली ने रंजिश के कारण बालक को जहरीला पदार्थ खिला दिया। जहरीला पदार्थ खाने से बालक अचानक अचेत हो गया और उसके मुंह से लार निकलने लगी। परिजन उसे चिकित्सक के यहां ले गए, लेकिन गांव में चिकित्सक नहीं मिला। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Police Commissionerate: अंग्रेजी हुकूमत देखी... अब पुलिस कमिश्नरेट की गवाह बनेगी आगरा कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात की मानते हैं रंजिश 

इसके बाद घरवाले उसे कासगंज ले जा रहे थे, तभी बालक की रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। बालक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि आरोपियों के परिवार की युवती के साथ मृतक बालक के पिता के द्वारा छेड़छाड़ की गई थी। इस मामले में बालक का पिता जेल में निरुद्ध है। परिजनों का कहना है कि आरोपी रंजिश मानते हैं और उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। 

मामले की हो रही जांच 

इंस्पेक्टर वीरेंद्र प्रताप गिरी ने बताया कि बालक की मौत के मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। गांव के दो लोगों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है, लेकिन कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed