फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electrician dies due to electric shock

Agra News: करंट की चपेट में आने से विद्युतकर्मी की मौत

Mon, 26 May 2025 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 26 May 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Electrician dies due to electric shock
सहावर। सहावर क्षेत्र के गांव तारापुर में रविवार शाम एचटी लाइन पर काम करते समय करंट लगने से एक संविदा विद्युतकर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान गंजडुंडवारा के गांव नूरपुर निवासी 22 वर्षीय वीनेश पुत्र पप्पू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वीनेश सहावर देहात फीडर पर संविदा पर कार्यरत था। रविवार शाम वह तारापुर में एचटी लाइन के खंभे पर कार्य कर रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया और खंभे से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहावर ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीनेश के भाई दिनेश ने विद्युत निगम कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) एके सविता ने बताया कि कर्मी बिना शटडाउन लिए ही पोल पर चढ़कर काम कर रहा था, जिसके चलते वह हादसे का शिकार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed