फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   election schedule for agra university student union released

आगरा विवि छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी, देखें पूरा कार्यक्रम

Fri, 06 Oct 2017 01:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 06 Oct 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
election schedule for agra university student union released
election logo
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई। चुनाव 16 अक्तूबर को कराए जाएंगे। उसी दिन मतगणना होगी। इस चुनाव में केवल आवासीय संस्थानों के छात्र-छात्रा ही वोट करेंगे। इनकी सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर गुरुवार को ही डाल दी गई थी।
विज्ञापन

 
बता दें कि आगरा विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों के छात्रसंघ चुनाव दीपावली के पहले ही कराने की योजना विवि प्रबंधन की थी। इसे लेकर कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित गुरुवार को छात्र संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। कुलपति बैठक में ही छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की तैयारी में थे। 
विज्ञापन


इस पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. ब्रजेश रावत और मुख्य कुलानुशासक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने शुक्रवार को तिथि घोषित करने का सुझाव दिया। शुक्रवार को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखें पूरा चुनाव कार्यक्रम

2370 विद्यार्थी लेंगे हिस्सा

election schedule for agra university student union released
VOTE
छात्र संघ चुनाव में विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों के कुल 2370 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। डा. गिरजाशंकर शर्मा ने बताया कि फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट के 148, लाइफ साइंस के 214, फैकल्टी ऑफ साइंस के 560, फैकल्टी ऑफ आर्ट के 743, फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट के 246, होम साइंस के 95 और फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के 364 विद्यार्थी चुनाव में मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed