फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   election

आने वाले चुनाव में हठधर्मिता सरकार को महंगी पड़ेगी: तिलक

Thu, 14 Jan 2021 06:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
election
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन ने बृहस्पतिवार को विकासखंड सुल्तानगंज के गांव नगला लहू में किसान पंचायत की। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत ने कहा किसानों की जायज मांगों की केंद्र सरकार अनदेखी कर रही है। भाजपा को किसानों केे प्रति हठधर्मिता आने वाले चुनाव में महंगी पड़ेगी। किसान विरोधी सरकार को भारतीय किसान यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

यूनियन के जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत ने कहा जो सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करती है किसानों को कम से कम वह न्यूनतम समर्थन मूल्य तो मिलना ही चाहिए। तहसील अध्यक्ष बेंचेलाल राजपूत ने कहा किसानों की धान, गेहूं, मक्का, बाजरा की फसलें समर्थन मूल्य पर नहीं बिक पा रही हैं। इसलिए सरकार एमएसपी पर कानून बनाए जिससे किसानों का शोषण न हो सके। ओमवीर यादव, अशोक बाबू, धीरेंद्र सिंह, शिवराज सिंह, रमाकांत दुबे, देवेंद्र सिंह, बाबा रतीराम, दामोदर, महेशचंद्र यदुवीर सिंह, रामनरेश, प्रताप सिंह, अजब सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

दिल्ली कूच करेंगे किसान
दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में जिले के किसान भी भाग लेंगे। किसान पंचायत में निर्णय लिया गया भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले जिले के किसान 21 जनवरी को दिल्ली कूच करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत ने बताया दिल्ली में आंदोलन कर रहे अन्नदाता किसानों को जिले के किसान दिल्ली पहुंचकर अपना समर्थन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed