{"_id":"66367547d7534c2a530ff585","slug":"election-issue-there-is-no-playground-in-the-city-one-park-is-also-in-bad-condition-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-114760-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी मुद्दा : शहर में नहीं हैं खेल का मैदान, एक पार्क वो भी बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी मुद्दा : शहर में नहीं हैं खेल का मैदान, एक पार्क वो भी बदहाल
Sat, 04 May 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 04 May 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जब भी कोई चुनाव होता है तो शहर में खेल के मैदान और पार्कों का मुद्दा उभर कर सामने आता है, क्योंकि संसदीय चुनाव हों या विधानसभा के चुनाव या निकाय चुनाव, खेल के मैदान शहर में कैसे विकसित हों इस पर किसी का ध्यान नहीं जाता। शहर में एक मात्र पुराना प्रभु पार्क है। यहां हर समय बदहाली और गंदगी नजर आती है।
इस समय भी यहां हालात खराब हैं। प्रभु पार्क में इस समय कूड़ेदान टूटे पड़े हैं। इससे गंदगी जमीन पर पड़ी नजर आती है। पार्क में बैठने के लिए लगी स्टील की बैंच भी टूटी है, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। पार्क में सैर सपाटे को आने वाले लोग मायूस होते हैं। वहीं बच्चे भी खेलकूद के लिए परेशान होते हैं। खेलकूद के मैदानों का मुद्दा ज्यों का त्यों खड़ा हुआ है। पार्क में बंदरों का भी आतंक है। जिसका समाधान भी नहीं हो पा रहा है।