{"_id":"5fe87f208ebc3e3c5457af56","slug":"elderly-woman-beaten-up-with-sticks-by-dabangs-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के विवाद में बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज
Mon, 28 Dec 2020 11:11 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला को पीटते आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले के थाना लाइनपार की लेबर कालोनी में बच्चों के विवाद में कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग महिला की पिटाई कर दी। इसका वीडियो शनिवार रात को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के साथ थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना लाइनपार की लेबर कालोनी में बच्चों के विवाद के दौरान महिलाओं और पुरुषों के बीच झगड़े का वीडियो शनिवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें विवाद के दौरान कुछ लोग एक वृद्धा को लात मारने के साथ ही लाठी-डंडों से पिटाई करते दिख रहे हैं। वृद्धा ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की।
विज्ञापन
पुलिस ने इसी वीडियो के आधार पर पीड़ित महिला परवीन बानो की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसमें उसके ही पड़ोसी नानू, सलमान उर्फ गुड्डा एवं बाबू खां शामिल हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक लाइनपार जेएस आस्थाना ने कहा कि झगड़ा करने वाले दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। परवीन बानो की तहरीर पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बर्थडे पार्टी के दौरान तमंचा लहराने का वीडियो वायरल
थाना लाइनपार क्षेत्र के लेबर कालोनी में आयोजित की गई एक बच्चे की बर्थडे पार्टी का केक कटने के बाद एक युवक हाथ में तमंचा से फायर करता दिखाई दे रहा है। इस तरह का वीडियो रविवार को सुबह सोशल मीडिया में वायरल हो गया। हालांकि युवक के हाथ में यह तमंचा चला नहीं। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद थाना लाइनपार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ जेएस आस्थाना ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे हैं।