{"_id":"643ae921fbe60f1b5e0ad314","slug":"elderly-dies-after-injecting-fake-mainpuri-news-c-25-1-125945-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद बुजुर्ग की मौत
Sat, 15 Apr 2023 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
घिरोर। कस्बा में एक झोलाछाप के पास दवा लेने आए वृद्ध की मौत हो गई। वृद्घ की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा काटा और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। झोलाछाप क्लीनिक बंद कर मौके से फरार हो गया।
क्षेत्र की ग्राम पंचायत हिम्मतपुर हढ़ाई के मजरा भुगाई निवासी 62 वर्षीय संतोष मिश्रा शनिवार की शाम । चोट लग जाने के कारण कस्बा घिरोर में गोल चक्कर के पास स्थिति शिवानी क्लिनिक पर उपचार के लिए पहुंचे। परिजन ने आरोप लगाया है कि झोलाछाप बीडी कश्यप ने गलत इंजेक्शन लगा दिया जिससे उनकी मौत हो गई । परिजन ने हंगामा काटा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन इससे पहले ही झोलाछाप क्लीनिक बंद कर वहां से भाग गया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वृद्ध का अस्थमा की दिक्कत थी। ठेका से शराब पीने के बाद दवा लेने गए थे। इंजेक्शन लगाने के बाद उनकी मौत हो गई।
-- -
परिजनों की शिकायत पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के वाद ही मौत का कारण पता लग सकेगा।
नरेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी घिरोर