{"_id":"5d1b92288ebc3e3cdf13005f","slug":"eight-year-old-girl-dies-due-to-food-poisoning-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टमाटर-प्याज की चटनी खाने के बाद बच्ची की मौत, परिवार के तीन लोगों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टमाटर-प्याज की चटनी खाने के बाद बच्ची की मौत, परिवार के तीन लोगों की हालत गंभीर
Wed, 03 Jul 2019 10:04 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
ग्राम नगला ककरारा में सोमवार रात्रि प्याज और टमाटर की चटनी खाने से एक ही परिवार के सात सदस्यों की हालत बिगड़ गई। फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। एसएन हास्पिटल में इलाज के दौरान आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई।
ग्राम नगला ककरारा में सोमवार रात्रि किरोरीलाल के घर में खाने में प्याज टमाटर की चटनी भी बनाई गई। किरोरीलाल के साथ पुत्र चंदन, पुत्रवधू राजकुमारी, उनके तीन बच्चे सुमित (12) और वीकेश (10), नाव्या (8) और मां भगवान देवी सभी लोग खाना खाकर सो गए।

Trending Videos
रात्रि में करीब एक बजे सभी सदस्यों को पेटदर्द और दस्त होने लगे। सुबह होने तक इन लोगों की हालत और बिगड़ गई। इस पर गांववालों ने एंबुलेंस बुलाई।
सभी पांचों सदस्यों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चंदन, नाव्या, सुमित और भगवान देवी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने इन्हें आगरा रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान आठ वर्षीय बालिका नाव्या की मौत हो गई।