फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eight year old boy and cousin death on his birthday in road accident

आगरा में दर्दनाक हादसा: जन्मदिन पर आठ वर्षीय बालक और उसके फुफेरे भाई की मौत

Wed, 03 Mar 2021 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
eight year old boy and cousin death on his birthday in road accident
मृतक पीयूष और उसका फुफेरा भाई संदीप (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

आगरा जिले के फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम खेड़ा जवाहर में मंगलवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दूध लदी जीप की टक्कर लगने से आठ वर्षीय बालक और उसके फुफेरे भाई की मौत हो गई। मृतक बालक का जन्मदिन था। वह फुफेरे भाई के साथ साउड लेने बाजार रहा था। रास्ते में यह हादसा हो गया। 

विज्ञापन


ग्राम खेड़ा जवाहर में मंगलवार की रात नौ बजे दूध लदी जीप की टक्कर लगने से बाइक सवार आठ वर्षीय बालक पीयूष और उसके फुफेरे भाई संदीप (14) की मौत हो गई। मृतक पीयूष का जन्मदिन था। इसके लिए दोनों साउंड लेने बाजार जा रहे थे। 
विज्ञापन


हादसे के बाद जीप लेकर चालक भाग निकला। जन्मदिन पर बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी वीएस वीर कुमार एवं इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खेड़ा जवाहर मोड़ पर हुआ हादसा
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि फतेहाबाद के ग्राम खेड़ा जवाहर निवासी रवि प्रकाश के आठ वर्षीय बेटे पीयूष का मंगलवार को जन्मदिन था। पीयूष अपने बुआ के लड़के नगला भोगली निवासी संदीप पुत्र लाखन सिंह के साथ जन्मदिन कार्यक्रम के लिए साउंड सिस्टम लेने के लिए बाइक से जा रहा था। 

खेड़ा जवाहर मोड़ पर सामने की ओर से आ रही दूध लदी जीप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पीयूष और संदीप दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना लगते ही रोते बिलखते परिजन और गांव के लोग पहुंच गए। 

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही गांववालों को भी समझाकर शांत कराया। सीओ ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही थी। खबर लिखे जाने तक क्षेत्राधिकारी फोर्स के साथ गांव में ही मौजूद थे। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed