{"_id":"5cf68a91bdec22074b0aaad1","slug":"eid-ul-fitr-2019-taj-mahal-will-free-from-seven-to-ten-am-morning-at-5-june","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ईद के त्योहार पर ताजमहल में तीन घंटे रहा प्रवेश निशुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद के त्योहार पर ताजमहल में तीन घंटे रहा प्रवेश निशुल्क
Wed, 05 Jun 2019 10:21 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 05 Jun 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद का चांद दिखने के बाद ताजनगरी में बुधवार को ईद मनाई गई। चांद दिखने के बाद रोजेदारों ने एक दूसरे को मुबारक दी थी। आगरा में बुधवार को ईद का त्योहार मनाने के लिए हिलाल कमेटी ने एलान किया था। इस दौरान ताजमहल पर सुबह सात से 10 बजे तक नमाज अदा हुई।
विज्ञापन
ईद उल फितर पर ताजमहल में नमाज के लिए पांच जून को सुबह 7 से 10 बजे तक निशुल्क प्रवेश रहा। एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद् वसंत कुमार स्वर्णकार ने एएसआई एक्ट के तहत यह आदेश जारी किया था कि चांद दिखने के मुताबिक पांच जून को ईद के त्योहार के उपलक्ष्य में नमाज के दौरान तीन घंटे प्रवेश निशुल्क रहेगा। इस दौरान ताज के टिकट काउंटर बंद रहे।
विज्ञापन