फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   education news,online education,online classes will be start from 20 may,online classes 20 may,20 may

20 मई से जिले में शुरू होंगी 9 से 12वीं तक की ऑनलाइन कक्षाएं

Wed, 19 May 2021 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
education news,online education,online classes will be start from 20 may,online classes 20 may,20 may
कासगंज। प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग के द्वारा माध्यमिक शिक्षा में ऑन लाइन कक्षाओं के 20 मई से शुरु करने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को व्यवस्थाएं बनाकर कक्षाओं को शुरु कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह ने कहा है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य अपने यहां के अध्यापकों से ऑन लाइन कक्षाओं को शुरु कराएं। ऑन लाइन कक्षाओं के लिए कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं की सूची तैयार कर उनके अलग अलग ग्रुप तैयार करें। इन ग्रुपों पर छात्र छात्राओं को विषयवार पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएं। जिससे छात्र छात्राएं अपने कोर्स को पूरा कर सकें। यदि छात्र छात्राएं जूम एप या अन्य एप पर ऑन लाइन कक्षाओं से नहीं जुड़ पा रहे हैं तो उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा जाए। उस पर वीडियो और ऑडियो के माध्यम से पाठ्य सामिग्री उपलब्ध कराएं। यदि कोई दिक्कत हो तो उनका निराकरण करें।
विज्ञापन

आवश्यक होने पर यू ट्यूब के माध्यम से भी पढ़ाई कराई जाए। इसके अतिरिक्त माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित ई-ज्ञान गंगा, यू ट्यूब चैनल, स्वयं प्रभा चैनल के माध्यम से भी कोर्स से संबंधित पढ़ाई की जा सकती है। ऑन लाइन कक्षाएं विधिवत रखी जाएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी परिवार में कोई कोविड से पीड़ित हैं तो ऐसे छात्र छात्राओं को ऑन लाइन कक्षाओं के लिए बाध्य न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed