{"_id":"60aa7ad38ebc3e751975c210","slug":"education-crime-student-board-exam-mainpuri-news-agr4929668122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के अंकों के लिए रुपये मांगने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के अंकों के लिए रुपये मांगने का लगाया आरोप
विज्ञापन
मैनपुरी। कस्बा में संचालित एक कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज के प्रधानाचार्य और प्रबंधक पर हाईस्कूल बोर्ड एग्जाम में अंक देने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक से की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं। वहीं जिले के सभी कॉलेजों के प्रबंधकों और प्रधानाचायों को चेतावनी दी है कि अंकों के नाम पर किसी विद्यार्थियों से रुपयों की मांग न की जाए।
कस्बा बेवर में संचालित एक इंटर कॉलेज के छात्र अमन, जितेंद्र सिंह, सिद्धार्थ कुमार, उदय सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर कॉलेज के प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक देने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। छात्रों ने जिला विद्यालय निरीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि कॉलेज के प्रबंधक और प्रधानाचार्य 90 प्रतिशत अंकों के लिए पांच हजार, 85 प्रतिशत के लिए चार हजार और 70 प्रतिशत अंकों के लिए तीन हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने शिकायती पत्र के आधार पर जांच कराते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
- कॉलेज से अंकों के नाम पर रुपये मांगने की शिकायत मिली थी। जिसकी जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला बोर्ड फीस और विद्यालय फीस का प्रतीत हो रहा है। जिले के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को चेतावनी दी गई है कि किसी भी छात्र से अंकों के नाम पर रुपये न मांगे जाएं। यदि कोई अंकों के नाम पर रुपये मांगता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। - मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक।