{"_id":"600329ac8ebc3e2e7a15b483","slug":"education-agra-news-agr476673884","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति घोटाले में नप सकती हैं और भी शिक्षण संस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति घोटाले में नप सकती हैं और भी शिक्षण संस्थाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। छात्रवृत्ति घोटाले का जिन्न अभी और आकार बढ़ा रहा है। 62 आईटीआई कॉलेजों के बाद इसकी जद में अन्य शिक्षण संस्थाएं भी आने वाली हैं। शासन के निर्देश पर समाज कल्याण अधिकारी द्वारा करीब दस शिक्षण संस्थाओं की जांच की गई है। जिनमें से अधिकांशत शिक्षण संस्थाओं में छात्रवृत्ति का घोटाला पाया गया है। इस रिपोर्ट के बाद शासन इन शिक्षण संस्थाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दे सकता है।
भले ही फर्जी छात्र, फर्जी आधारकार्ड, मार्कशीट और अन्य कागजातों के आधार पर छात्रों के अधिकार के करोड़ों रुपये डकारने वाली 62 आईटीआई के खिलाफ अभी रिपोर्ट दर्ज हुई हो लेकिन छात्रवृत्ति घोटाले की चपेट में और शिक्षण संस्थाएं भी हैं। विगत दिनों चिन्हित की गईं ऐसी कुछ शिक्षण संस्थाओं की जांच शासन ने समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर गुप्ता को दी थी। उनके द्वारा इस जांच को पूरा करके शासन को भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि इन सभी शिक्षण संस्थाओं में भी छात्रवृत्ति घोटाला चल रहा था। इस रिपोर्ट पर शासन द्वारा जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर गुप्ता ने बताया कि कुछ विद्यालयों की छात्रवृत्ति संबंधी मामलों में जांच की गई है। इस रिपोर्ट को उन्होंने शासन को भेज दिया है।
बीमारी की छुट्टी लेकर गया बाबू
समाज कल्याण विभाग के दो बाबू निलंबित हो गए हैं और उन्हें समाज कल्याण विभाग के लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। एक बाबू की कैंसर से मौत हो गई, जबकि एक अन्य बाबू कैंसर से पीड़ित है। इस प्रकार से विभाग के पास एक भी बाबू नहीं है। जिसके चलते आगरा समाज कल्याण विभाग से एक बाबू को बुलाया गया था। वह बाबू छात्रवृत्ति घोटाले के कारण चल रहे दबाव को देखकर बीमारी की छुट्टी लेकर चला गया। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर अन्य स्टाफ आएगा।